Saturday, March 7, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीGoogle Pixel 10a की भारत में सेल शुरू, हजारों रुपये सस्ते में...

Google Pixel 10a की भारत में सेल शुरू, हजारों रुपये सस्ते में खरीदने का मौका


Google Pixel 10a sale in India- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE STORE
गूगल पिक्सल 10a की सेल शुरू

Google Pixel 10a भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। गूगल का यह सस्ता पिक्सल फोन पिछले महीने 18 फरवरी को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ था। गूगल ने पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 9a के अपग्रेड के तौर पर इसे पेश किया है। फोन के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह फोन दमदार 48MP कैमरा, 5100mAh की बैटरी, 8GB रैम जैसे फीचर्स से लैस है। कंपनी फोन की खरीद पर हजारों रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

Google Pixel 10a की सेल शुरू

गूगल पिक्सल 10a को आज यानी 6 मार्च से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। यह फोन Lavender, Berry, Fog और Obsidian कलर ऑप्शन में आता है। गूगल के इस सस्ते Pixel फोन की कीमत 49,999 रुपये है। यह फोन केवल एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 256GB में आता है। इस फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। अगर, आपके पास डिस्काउंट कूपन है तो आप 2,000 रुपये और बचा सकते हैं। इसके अलावा फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

Google Pixel 10a
Image Source : GOOGLE STOREगूगल पिक्सल 10a

Google Pixel 10a के फीचर्स

इस सस्ते पिक्सल फोन में 6.3 इंच का Actua pOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलता है। वहीं, डिस्प्ले में 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी इसके साथ 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपग्रेड ऑफर कर रही है। इसमें Google Gemini AI बेस्ड फीचर्स मिलते हैं।










Google Pixel 10a फीचर्स
डिस्प्ले 6.3 इंच, pOLED, 120Hz
प्रोसेसर Tensor G4, Titan M2
स्टोरेज 8GB + 256GB
बैटरी 5100mAh, 30W
कैमरा 48MP + 13MP, 13MP
OS Android 16

Pixel 10a में Tensor G4 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ कंपनी ने इन-हाउस M2 सिक्योरिटी प्रोसेसर दिया है। फोन में 8GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में 5,100mAh की बैटरी के साथ 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, WiFi 6e, Bluetooth 6, NFC जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP का मेन OIS और 13MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें – 6866 रुपये में लॉन्च हुआ OnePlus 15 जैसा दिखने वाला फोन, जानें फीचर्स





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments