Wednesday, February 18, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीGoogle ने उतारा नया AI मॉडल Lyria 3, म्यूजिक कंपोजर्स की होगी...

Google ने उतारा नया AI मॉडल Lyria 3, म्यूजिक कंपोजर्स की होगी छुट्टी!


Google Lyria 3- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE DEEPMIND
गूगल एआई मॉडल

Google AI ने अपना लेटेस्ट AI मॉडल Lyria 3 लॉन्च किया है। Google DeepMind प्रोजेक्ट का यह नया एआई मॉडल म्यूजिक कंपोजर्स की छुट्टी कर सकता है। यह एआई टूल आपके एक कमांड से म्यूजिक जेनरेट कर सकता है। आपको किसी गाने की धुन बनाने के लिए अब म्यूजिक कंपोजर की जरूरत नहीं होगी। साथ ही, अगर आपका लिरिक्स भी रेडी नहीं है तो यह टूल Gemini की मदद से लिरिक्स को धुन के हिसाब से तैयार कर सकता है।

म्यूजिक कंपोज करने वाला AI

Google AI ने अपने आधिकारिक हैंडल से इस नए AI मॉडल के बारे में जानकारी शेयर की है। साथ ही, इस लेटेस्ट एआई टूल का एक टीजर वीडियो भी जारी किया है। गूगल ने अपने पोस्ट में बताया कि ये आपके कमांड प्रॉम्प्ट के आधार पर म्यूजिक कंपोज कर सकता है। यही नहीं, Lyria 3 फोटोज को एनालाइज करके भी म्यूजिक जेनरेट कर सकता है।

गूगल ने अपने पोस्ट में बताया कि Lyria 3 को शुरुआत में हाई कस्टमाइजेशन कैरेक्टर्स लिमिट के साथ डिजाइन किया गया है ताकि यूजर्स को इस टूल के जरिए म्यूजिक क्रिएट करते समय पूरी तरह फ्लेक्सिबिलिटी की आजादी रहे। इस टूल में न सिर्फ पॉप म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया है। इसे ट्रेन करते समय गूगल ने अलग-अलग जीनर के म्यूजिक का इस्तेमाल किया है। ऐसे में यूजर्स अलग-अलग जीनर्स के म्यूजिक इस टूल से कंपोज करा सकते हैं।

Lyria 3 में क्या है खास?

इसके अलावा गूगल Lyria 3 में अपनी पसंद के म्यूजिक को क्रिएट करने के लिए कमांड देना होगा। इसके अलावा यह टूल यूजर्स को उनके थीम के हिसाब से म्यूजिक का सजेशन भी देता है। इसमें Google Gemini इंटिग्रेट किया गया है, जिसकी वजह से यह टूल यूजर्स को लिरिक्स लिखने में भी मदद कर सकता है। यूजर्स अपनी लिरिक्स को अपने हिसाब के म्यूजिक में ढाल सकते हैं।

गूगल ने बताया कि टेस्टिंग के दौरान टीम ने कई ऐसे ट्रैक्स बनाए हैं, जिनमें अच्छे लिरिक्स का सजेशन गूगल जेमिनी से मिला है। इस टूल का बीटा वर्जन फिलहाल रोल आउट किया जा रहा है। गूगल का यह एआई टूल 18+ यूजर्स के लिए है। पिछले साल गूगल ने Nano Banana एआई मॉडल लॉन्च किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। इस टूल में यूजर्स अपने हिसाब से प्रॉम्प्ट देकर इमेज जेनरेट कर सकते हैं। लॉन्च के साथ ही Nano Banana सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी पसंद किया गया था।

यह भी पढ़ें – Google लाया सस्ता वाला Pixel फोन, Flipkart पर शुरू हुआ प्री-ऑर्डर, जानें क्या है खास





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments