Gold Silver Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 17 मार्च को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 1100 रुपये की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,56,891 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,55,736 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.
सुबह करीब 10:00 बजे, गोल्ड वायदा 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,56,848 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,56,996 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं आज आपके शहर में सोना-चांदी किस रेट पर बिक रहा है….
चांदी की कीमत
एमसीएक्स पर 5 मई 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 1.66 फीसदी की तेजी के साथ 2,60,793 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,61,457 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,61,457 रुपये था.
दिल्ली और मुंबई में 10 ग्राम चांदी आज 2,699 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 26,990 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,759 और कोलकाता में 2,750 रुपये चल रही है.
आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)
दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,57,560 रुपए
22 कैरेट – 1,44,440 रुपए
18 कैरेट – 1,18,210 रुपए
मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,57,410 रुपए
22 कैरेट – 1,44,290 रुपए
18 कैरेट – 1,18,060 रुपए
चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,470 रुपए
22 कैरेट – 1,47,090 रुपए
18 कैरेट – 1,23,990 रुपए
कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,57,410 रुपए
22 कैरेट – 1,44,290 रुपए
18 कैरेट – 1,18,060 रुपए
अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,57,460 रुपए
22 कैरेट – 1,44,340 रुपए
18 कैरेट – 1,18,110 रुपए
लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,57,560 रुपए
22 कैरेट – 1,44,440 रुपए
18 कैरेट – 1,18,210 रुपए
पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,57,460 रुपए
22 कैरेट – 1,44,340 रुपए
18 कैरेट – 1,18,110 रुपए
हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,58,620 रुपए
22 कैरेट – 1,45,400 रुपए
18 कैरेट – 1,18,970 रुपए
यह भी पढ़ें: Stock Market 17 March: शेयर बाजार में दूसरे दिन भी रिकवरी जारी, सेंसेक्स 207 अंक उछला; निफ्टी 23,478 के पार


