Wednesday, February 11, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाGold Price: तनिष्क, कल्याण, जोयअलुक्कास, मालाबार पर आज क्या है सोने का...

Gold Price: तनिष्क, कल्याण, जोयअलुक्कास, मालाबार पर आज क्या है सोने का भाव, कहां मिलेगा सबसे सस्ता गोल्ड


Silver Gold Rates, gold price silver price, today gold rate, today gold price, tanishq, gold price t- India TV Paisa

Photo:PTI आज कहां मिलेगा सबसे सस्ता गोल्ड

Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 6 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ 2.72 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं, जबकि सोना लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। हालांकि, मंगलवार को MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखी जा रही है, जो सीधे तौर पर सर्राफा बाजार की कीमतों पर भी असर डालेगा। यहां हम जानेंगे कि आज किस ज्यूलरी स्टोर पर सोने का क्या भाव चल रहा है?

Tanishq

टाटा ग्रुप की ज्यूलरी कंपनी तनिष्क के स्टोर पर आज 22 कैरेट वाले सोने का भाव 14,515 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,45,150 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। तनिष्क स्टोर पर आज 24 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 15,835 प्रति 1 ग्राम और 1,58,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Kalyan Jewellers

कल्याण ज्यूलर्स पर आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 14,475 रुपये प्रति 1 ग्राम है। यहां 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,44,750 रुपये है।

Joyalukkas

जोयअलुक्कास ज्यूलरी स्टोर पर आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 14,475 रुपये प्रति 1 ग्राम है। यहां 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,44,750 रुपये है।

Senco Gold and Diamonds

सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स पर आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 14,498 रुपये प्रति 1 ग्राम है। यहां 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,44,980 रुपये है।

Malabar Gold and Diamonds

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स पर आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 14,475 रुपये प्रति 1 ग्राम है। यहां 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,44,750 रुपये है।

सोने-चांदी की कीमतों में अंतर

बताते चलें कि MCX और COMEX पर सोने और चांदी में होने वाला कारोबार सीधे तौर पर सर्राफा बाजार की कीमतों पर असर डालता है। हालांकि, MCX, COMEX और सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में अलग-अलग वजहों से थोड़ा कम-ज्यादा हो सकता है। दुकानों और ज्यूलरी कंपनियों के स्टोर पर मिलने वाले सोने और चांदी की कीमतें आमतौर पर सर्राफा बाजार की कीमतों पर आधारित होती हैं। हालांकि, ये MCX के साथ तालमेल बनाकर बनाकर तय होती हैं।

Latest Business News





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments