Saturday, November 1, 2025
HomeखेलFormer Indian cricketer Rahul Dravid favourite singers Sidhu Moosewala Shubh | राहुल...

Former Indian cricketer Rahul Dravid favourite singers Sidhu Moosewala Shubh | राहुल द्रविड़ बोले- सिद्धू मूसेवाला-शुभ मेरे फेवरेट सिंगर: पंजाबी गानों में पहले से काफी सुधार आया, अर्शदीप के पास है सबसे कूल म्यूजिक वाइब – Jalandhar News


भारतीय क्रिकेटर टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने म्यूजिक शौक के लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। द्रविड़ ने बताया कि उन्हें पंजाबी सॉन्ग बेहद पसंद है। वे अकसर पंजाबी गाने सुनते हैं। यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह पंजाबी सिंगर सि

.

जब उनसे मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या उनकी हिंदी पंजाबी टच वाली है, तो द्रविड़ ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- मेरी हिंदी काफी अच्छी है। लेकिन पंजाबी गानों में हाल के सालों में बहुत सुधार हुआ है और मैं अकसर इन्हें सुनता हूं।

द्रविड़ ने आगे बताया कि उन्हें शुभ के गाने बेहद पसंद हैं और साथ ही उन्होंने सिद्धू मूसेवाला को भी अपनी प्ले लिस्ट का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि दोनों कलाकारों ने पंजाबी संगीत को नई ऊंचाई दी है।

इस बीच जब उनसे पूछा कि टीम में सबसे अच्छा गाने कौन चलाता है, तो द्रविड़ ने बिना झिझक कहा- अर्शदीप सिंह, उसके पास सबसे अच्छी म्यूजिक वाइब है। राहुल द्रविड़ का यह जवाब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

इंटरव्यू के दौरान राहुल द्रविड़ पंजाबी गानों को लेकर अपनी प्ले लिस्ट बताते हुए।

इंटरव्यू के दौरान राहुल द्रविड़ पंजाबी गानों को लेकर अपनी प्ले लिस्ट बताते हुए।

अब पढ़िए कौन हैं पंजाबी गायक शुभ शुभ का असली नाम शुभनीत सिंह है। उनका जन्म 10 अगस्त 1997 को हुआ था। उनका सिंगिंग करियर करीब 5 साल पुराना है। साल 2021 में शुभ ने अपना पहला गाना ‘वी रोलिन’ रिलीज किया, जिससे उन्हें बड़ी पहचान मिली। आज भारत, कनाडा, ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में उनकी फैन फॉलोइंग है।

शो में विवादित हुडी दिखाते हुए शुभ।- फाइल फोटो

शो में विवादित हुडी दिखाते हुए शुभ।- फाइल फोटो

विवादित मैप दिखाने पर रद्द हुआ था मुंबई शो शुभ विवादों में भी घिरे। साल 2023 में उन पर खालिस्तान समर्थक विचारधारा को बढ़ावा देने के आरोप लगे थे। उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट में भारत का नक्शा बिना जम्मू-कश्मीर और पंजाब के दिखाया गया था, जिससे विवाद भड़क उठा था। इसके चलते उनके कई शो रद्द कर दिए गए थे, जिनमें मुंबई का बड़ा कॉन्सर्ट भी शामिल था।

पंजाबी सिंगर शुभ की कई देशों में फैन फॉलोइंग है।- फाइल

पंजाबी सिंगर शुभ की कई देशों में फैन फॉलोइंग है।- फाइल

विवादित पोस्ट पर बजाज ऑटो ने ब्रांड कॉन्ट्रैक्ट रद्द किया था इसके अलावा, शुभ पर भारतीय झंडे और राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान के आरोप भी लगे थे। उनके कुछ सोशल मीडिया पोस्ट को भारत विरोधी बताया गया था। आलोचनाओं के बीच बजाज ऑटो जैसी कंपनियों ने शुभ के साथ अपने ब्रांड कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिए थे। हालांकि, शुभ ने हमेशा इन आरोपों से इनकार किया था और कहा कि उनका उद्देश्य केवल पंजाबी संस्कृति को बढ़ावा देना था, न कि किसी देश या समुदाय का अपमान करना।

कौन थे पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को पंजाब के मानसा जिले के मूसा गांव में हुआ था। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और पढ़ाई के दौरान ही अपना पहला गाना ‘लाइसेंस’ लिखा था। साल 2016 में कनाडा जाकर उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की और देखते ही देखते वे पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर सिंगर्स में शामिल हो गए। सिद्धू ने अपने छोटे से करियर में ऐसे हिट गाने दिए, जो आज भी लोगों की जुबान पर हैं।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला।

29 मई को लॉरेंस गैंग ने करवाई थी मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त वे अपनी गाड़ी में सफर कर रहे थे, तभी शूटरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। सिद्धू को 30 से ज्यादा गोलियां लगी थीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।

पुलिस जांच में सामने आया था कि इस हत्या के पीछे लॉरेंस गैंग और गोल्डी बराड़ का हाथ था। घटना के बाद पंजाब और कनाडा दोनों जगहों पर गैंगस्टर नेटवर्क और राजनीतिक संबंधों को लेकर गहन जांच हुई थी।

एके-47 से फायरिंग करने पर हुआ था विवाद सिद्धू मूसेवाला भी विवादों से घिरे रहे। उन पर कई बार हथियारों के प्रदर्शन और हिंसक गीतों को बढ़ावा देने के आरोप लगे थे। उनके कुछ गानों में पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था पर सीधी टिप्पणी की गई थी, जिससे विवाद खड़ा हुआ था।

2020 में एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें वे एक पुलिस अधिकारी के साथ एके-47 चला रहे थे, जिसके बाद उन पर केस दर्ज किया गया था। इसके अलावा कुछ आलोचकों ने उन्हें ग्लोरीफाइंग गैंग कल्चर के लिए जिम्मेदार बताया था। हालांकि, उनके फैंस का कहना था कि सिद्धू अपने गानों के जरिए समाज की हकीकत दिखाते थे, न कि हिंसा को बढ़ावा देते थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments