
अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो जाहिर है आप बेहतर रिटर्न की तलाश में हैं। आप एफडी बैंक, एनबीएफसी और अन्य वित्तीय संस्थानों में कहीं भी करा सकते हैं। बाजार में आज की तारीख में कुछ बैंक एफडी पर शानदार रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। आप चाहें को 9.35% तक का आकर्षक ब्याज दर पर भी एफडी करा सकते हैं। आखिर कौन सा बैंक दे रहा है इतना ज्यादा ब्याज? आइए, यहां अन्य 5 बैंक की भी चर्चा करते हैं जो ग्राहकों को शानदार रिटर्न ऑफर कर रहे हैं।
9.35% तक ब्याज दर पर कौन ऑफर कर रहा एफडी
अगर आप शानदार रिटर्न की तलाश में हैं तो एक एनबीएफसी है मुथूट कैपिटल, जो फिलहाल सामान्य ग्राहकों को 36 महीने की एफडी पर 9.10 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है, जबकि सीनियर सिटीजन को 9.35 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
ये पांच बैंक दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्न
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक: यह बैंक मौजूदा समय में एफडी पर आम ग्राहकों को 7.90 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है, जबकि सीनियर सिटीजन को भी फिक्स्ड डिपोजिट पर 7.90 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।
स्लाइस स्मॉल फाइनेंस: इस संस्थान में भी आप चाहें तो एफडी पर अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं। यह फिलहाल आम ग्राहक और सीनियर सिटीजन दोनों कैटेगरी के ग्राहकों को 7.75% ब्याज दर पर एफडी में निवेश ऑफर कर रहा है।
श्रीराम फाइनेंस: अगर आपको इस बैंक में रुचि है तो एक सामान्य ग्राहक के तौर पर आप 7.60 प्रतिशत ब्याज पर एफडी करा सकते हैं। अगर आप सीनियर सिटीजन की कैटेगरी में आते हैं तो आपको 8.10 प्रतिशत ब्याज हासिल होगा।
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक: एफडी के लिए यह बैंक भी एक बेहतर विकल्प है। यह संस्थान आम कस्टमर को 7.55% ब्याज ऑफर कर रहा है, जबकि सीनियर सिटीजन को 8.05 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।
बजाज फाइनेंस: एक एनबीएफसी के तौर पर बजाज फाइनेंस भी आपकी चॉइस हो सकती है। यह बैंक एक सामान्य ग्राहक को 6.95 प्रतिशत की दर पर एफडी के लिए आमंत्रित कर रहा है, जबकि सीनियर सिटीजन को 7.30 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है।


