शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CTET 2026 के फरवरी सत्र की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. अब परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रश्नों के सही उत्तर देख सकते हैं. इसके साथ ही अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि किसी सवाल का जवाब गलत दिया गया है, तो वह उस पर आपत्ति भी दर्ज कर सकता है.
सीबीएसई ने CTET की आंसर की अपनी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की है. उम्मीदवार वेबसाइट पर लॉगिन करके आसानी से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी. जन्म तिथि को DD/MM/YYYY के फॉर्मेट में भरना होगा. जानकारी भरते ही आंसर की स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी. आंसर की जारी होने के बाद अब उम्मीदवार यह अंदाजा लगा सकते हैं कि परीक्षा में उनका प्रदर्शन कैसा रहा और उनके कितने सवाल सही हो सकते हैं.
अगर उत्तर गलत लगे तो क्या करें
सीबीएसई ने उम्मीदवारों को यह सुविधा भी दी है कि अगर उन्हें किसी प्रश्न के उत्तर पर शक है, तो वे उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं.
इसके लिए उम्मीदवार को उस सवाल को चुनना होगा जिस पर उसे आपत्ति है. इसके बाद उसे यह बताना होगा कि वह जवाब क्यों गलत मानता है. उम्मीदवार को अपने दावे के समर्थन में संबंधित दस्तावेज या प्रमाण भी अपलोड करना होगा. इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा करके आवेदन सबमिट करना होगा.
विशेषज्ञों की टीम करेगी जांच
सीबीएसई ने कहा है कि उम्मीदवारों द्वारा भेजी गई सभी आपत्तियों की जांच विशेषज्ञों की टीम करेगी. अगर जांच के दौरान यह पाया जाता है कि किसी सवाल का जवाब वास्तव में गलत है, तो उसमें सुधार किया जाएगा. इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी.
फाइनल आंसर की के आधार पर बनेगा रिजल्ट
बोर्ड ने साफ किया है कि CTET का अंतिम परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा. संभावना है कि परीक्षा का रिजल्ट इस महीने के अंत तक जारी किया जा सकता है. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.
ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- उम्मीदवार सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर “CTET Feb-2026 Key Challenge / Scanned Images of OMR” नाम का लिंक दिखाई देगा.
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि भरनी होगी.
- जानकारी सबमिट करते ही आंसर की स्क्रीन पर खुल जाएगी.
- इसके बाद उम्मीदवार उसे ध्यान से देख सकते हैं, डाउनलोड कर सकते हैं.
- अंत में उम्मीदवार आगे के लिए उसकी प्रिंट कॉपी भी निकाल सकते हैं.
यह भी पढ़ें – कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका की पढ़ाई कहां से हुई? जानिए पूरी जानकारी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


