Sunday, April 5, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाCredit Card बिल का भुगतान नहीं किया तो क्या होगा, क्या पुलिस...

Credit Card बिल का भुगतान नहीं किया तो क्या होगा, क्या पुलिस गिरफ्तार भी कर सकती है?


Credit Card Bill: नौकरीपेशा लोगों के जीवन में क्रेडिट कार्ड का महत्व और जरूरत लगातार बढ़ती जा रही है। क्रेडिट कार्ड की मदद से आप कैश न होने की स्थिति में भी खरीदारी कर सकते हैं और सेवाओं का लाभ भी उठा सकते हैं। क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है। हालांकि, अगर आप क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल नहीं करते हैं, समय पर बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो ये आपके लिए ये एक बहुत बड़ी मुसीबत भी बन सकता है। यहां हम जानेंगे कि अगर कोई व्यक्ति क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान नहीं करता तो क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं। इसके साथ ही हम ये भी जानेंगे कि क्या ऐसे मामलों में पुलिस आपको गिरफ्तार भी कर सकती है?

बिल का भुगतान नहीं किया तो क्या पुलिस गिरफ्तार कर सकती है

समय पर क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान न करने की वजह से कई तरह की भीषण वित्तीय समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। हालांकि, ऐसे मामलों में पुलिस आपको गिरफ्तार नहीं करती है। दरअसल, क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान कर्ज से जुड़ा हुआ डिफॉल्ट का मामला है और इससे जुड़े विवाद, सिविल मामलों में आते हैं। paisabazaar.com से मिली जानकारी के मुताबिक, समय पर क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान न करने के कई नुकसान हैं। आइए जानते हैं।

बिल का भुगतान न करने से होने वाले नुकसान

क्रेडिट कार्ड बिल का समय पर भुगतान न करने की वजह से सबसे पहले आपका क्रेडिट स्कोर खराब होगा। क्रेडिट स्कोर खराब होने पर आपको भविष्य में किसी भी तरह का लोन मिलने में काफी दिक्कतें आ सकती हैं। इतना ही नहीं, खराब क्रेडिट स्कोर के कारण आपको दूसरा क्रेडिट कार्ड मिलना भी लगभग असंभव हो जाएगा। बिल का भुगतान न करने पर बैंक आपको ब्लैकलिस्ट करने के साथ ही आपका कार्ड भी ब्लॉक कर देगा। जिससे आप अपने कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

बकाया बिल पर भारी ब्याज लगाते हैं बैंक

क्रेडिट कार्ड आपको काफी सुविधा देता है। लेकिन, जब आप समय पर इसके बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो बैंक आपके बकाये पर भारी ब्याज लगाना शुरू कर देता है, जिसे चुकाना लगातार मुश्किल होता चला जाता है। इतना ही नहीं, बकाया राशि की रिकवरी के लिए बैंक आपके पास रिकवरी एजेंटों को भेज सकता है, जिससे समाज में आपकी बदनामी हो सकती है। बिल का भुगतान न करने पर बैंक आपके खिलाफ एक सिविल केस फाइल कर सकता है।

संपत्ति भी जब्त कर सकते हैं बैंक 

जब बैंक सभी उपाय करने के बाद भी बकाये की रिकवरी नहीं कर पाता है तो आखिर में वो बैंक आपकी संपत्ति को जब्त भी कर सकते हैं। अगर आप किसी ऐसे बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसमें आपका बचत खाता या अन्य खाता है तो आपके द्वारा बिल का भुगतान न करने की स्थिति में बैंक आपके खातों में जमा पैसों से बिल का भुगतान भी कर सकता है।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments