Thursday, February 26, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीChatGPT का किस तरह यूजर्स ने किया गलत इस्तेमाल, OpenAI की नई...

ChatGPT का किस तरह यूजर्स ने किया गलत इस्तेमाल, OpenAI की नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा


ChatGPT- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH
चैटजीपीटी

OpenAI की नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट में पता चला है कि ChatGPT को किस तरह लोगों को टारगेट करने के लिए मिसयूज किया गया है। चैटजीपीटी वाली कंपनी ने बताया कि चीनी लॉ इन्फॉर्समेंट से लिंक सभी अकाउंट्स को बैन कर दिया गया है। इन अकाउंट्स के जरिए रोमांस स्कैम और इंफ्लुएंस ऑफरेशन किए जा रहे थे। इनमें जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री के खिलाफ कैंपेन भी चलाया गया था। यह चैटजीपीटी टेक्नोलॉजी के गलत इस्तेमाल का मामला है।

कई अकाउंट्स हुए बैन

रिपोर्ट के मुताबिक, OpenAI ने कहा कि बैन किए गए कई अकाउंट्स ChatGPT का इस्तेमाल अन्य टूल के साथ कर रहे थे। अमेरिकी अधिकारियों को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स का इस्तेमाल डेटिंग एजेंसी के नाम पर साइबरक्राइम के लिए किया जा रहा था।

इनमें से कुछ अकाउंट्स चीन से संबंध रखते थे। इन अकाउंट्स के जरिए OpenAI के जेनरेटिव एआई मॉडल का इस्तेमाल अमेरिकी लोगों, ऑनलाइन फोरम और फेडरल बिल्डिंग के लोकेशन की जानकारी लेने के लिए किया जा रहा था। साथ ही, फेस-स्वाइपिंग सॉफ्टवेयर से जुड़ी सलाह भी ChatGPT से ली जा रही थी।

हो रहा था मिसयूज

OpenAI ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बैन हुए अकाउंट्स से चैटजीपीटी का इस्तेमाल करके स्टेट लेवल के अमेरिकी अधिकारियों को ई-मेल भेजकर वर्किंग बिजनेस और फाइनेंस के पॉलिसी एनालिस्ट और पेड कंसल्टेंट की तरह यूज कर रहे थे। कंपनी ने बताया कि चीनी लॉ इन्फॉर्समेंट से जुड़े इंडिविजुअल अकाउंट्स को बैन किया गया है।

ओपनएआई ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि ChatGPT अकाउंट्स का इस्तेमाल डेटिंग स्कैम को चलाने के लिए भी किया जा रहा था, जिसमें इंडोनेशिया के पुरुषों को टारगेट किया जा रहा था। ऐसे 100 से ज्यादा लोगों को डेटिंग स्कैम का शिकार बनाया गया था।

कंपनी ने बताया कि स्कैम करने के लिए ChatGPT का इस्तेमाल करके प्रमोशनल टेक्स्ट और प्रचार जेनरेट किए जा रहे थे। फर्जी डेटिंग सर्विस वाले विज्ञापन के जरिए लोगों को प्लेटफॉर्म ज्वाइन करके बड़े पेमेंट के लिए कुछ टास्क कम्प्लीट करने के लिए कहा जा रहा था। वहीं, चैट जीपीटी का इस्तेमाल करके फर्जी वकील बनकर लोगों को टारगेट किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें – वेरिफाइड आधार केंद्र खोजना हुआ आसान, UIDAI ने Google Maps से मिलाया हाथ, मिलेंगी कई नई सुविधाएं





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments