
चंद्र ग्रहण 2026
Chandra Grahan Live: 3 मार्च यानी आज भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। होली के पूर्व संध्या पर भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और प्रशान्त महासागर के क्षेत्र में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। पूर्ण चंद्रग्रहण को ब्लड-मून भी कहा जाता है, जिसमें चंद्रमा पूरी तरह लाल दिखाई देता है। चंद्र ग्रहण के दौरान चांद अपने स्वरूप को बदलता है, जिसमें चंद्रमा पर धरती की परछाई पड़नी शुरू होती है और जब धरती पूरी तरह से चंद्रमा को ढ़क लेता है तो यह लाल दिखाई देता है।
कब और कहां देखें लाइव?
भारत में चंद्र ग्रहण का समय दिन के 3 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम के 6 बजकर 48 मिनट तक का है। वहीं, पूर्ण चंद्र ग्रहण का समय शाम के 4 बजकर 34 मिनट से लेकर शाम के 5 बजकर 33 मिनट तक का है। वैसे तो आप चंद्रग्रहण को खुली आंख से भी देख सकते हैं। अगर, आपको चंद्रमा के बदलते स्वरूप को लाइव और नजदीक से एक्सपीरियंस करना है तो दूरबीन का सहारा ले सकता है।
वहीं, आप अपने मोबाइल, टीवी और लैपटॉप पर भी पूर्ण चंद्र ग्रहण को एक्सपीरियंस कर सकते हैं। इसके लिए आपको NASA की आधिकारिक वेबसाइट या यूट्यूब चैनल पर जाना होगा। इसके अलावा Time & Date की आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इसे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
क्यों लगता है चंद्र ग्रहण?
खगोल शास्त्र के मुताबिक, जब चंद्रमा, धरती और सूर्य एक सीध में आता है तो ग्रहण लगता है। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन ही लगता है। इसमें चांद और सूर्य के बीच में धरती आ जाती है। जब चंद्रमा पर धरती की छाया पड़नी शुरू होती है, तो चंद्र ग्रहण लगना शुरू हो जाता है और जब धरती की छाया चंद्रमा से हट जाती है तो यह खत्म हो जाता है। इस दौरान एक बार चंद्रमा पूरी तरह से धरती की परछाई में ढ़क जाता है, जिसे ब्लड-मून या पूर्ण चंद्र ग्रहण कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा पूरी तरह लाल दिखाई देता है। चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग हल्के लाल या नारंगी रंग में रहता है।
यहां देखें लाइव
यह भी पढ़ें – 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला फोन, मिलेगा 50MP का कैमरा


