सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं. इस साल भारत और विदेश के केंद्रों को मिलाकर 46 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. बोर्ड ने परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, ड्रेस कोड और प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश भी जारी किए हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा कब से शुरू हो रही है वहीं परीक्षा की डेट, समय ड्रेस कोड और जरूरी गाइडलाइन क्या-क्या है.
परीक्षा समय और एंट्री नियम
सीबीएसई के अनुसार परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी, लेकिन सभी छात्रों को 10:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य है. 10:00 बजे के बाद किसी भी छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. बोर्ड ने ट्रैफिक और अन्य संभावित दिक्कतों को देखते हुए छात्रों को कम से कम 45 से 90 मिनट पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी है. परीक्षा से पहले सेंटर का रास्ता देखकर आने की भी सिफारिश की है. इसके अलावा दसवीं की परीक्षा 11 मार्च तक चलेगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल 2026 को समाप्त होगी. वहीं बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि छात्र ऑफिशियल डेट शीट के अनुसार अपनी परीक्षा को लेकर अपनी तैयारी रखें और किसी फेक जानकारी पर भरोसा न करें.
ड्रेस कोड-क्या पहनें क्या नहीं?
बोर्ड ने साफ किया है कि रेगुलर छात्र-छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म में ही परीक्षा केंद्र पर आना होगा. वहीं स्कूल आईडी कार्ड साथ लाना जरूरी है. इसके अलावा प्राइवेट उम्मीदवारों को हल्के रंग के सादे कपड़े पहनने की सलाह दी गई है. भारी कढ़ाई, ज्यादा पॉकेट, बड़े बटन या मेटल अटैचमेंट वाले कपड़े पहनने से बचाना होगा.
लड़कियों के लिए निर्देश
- बोर्ड ने लड़कियों को किसी भी प्रकार की ज्वेलरी जैसे इयररिंग, चैन, ब्रेसलेट और अंगूठी आदि न पहनने की सलाह दी है.
- वहीं मेटल वाली हेयर एक्सेसरीज से बचने के लिए भी कहां है.
- इसके अलावा बोर्ड ने लड़कियों को हाई हिल से बचने और फ्लैट सैंडल या नॉर्मल चप्पल पहनने की सलाह दी है.
लड़कों के लिए निर्देश
- बोर्ड ने लड़कों के लिए निर्देश दिए हैं कि लड़के हाफ स्लीव्स के शर्ट या नॉर्मल शर्ट पहन कर आएं. यह निर्देश प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए हैं.
- इसके अलावा सभी लड़कों को कार्गो पैंट, ज्यादा जीप या पॉकेट वाले कपड़े न पहने की सलाह दी गई है.
- वहीं लड़कों को भी भारी सोल वाले जूते न पहनें और नॉर्मल जूते या चप्पल पहनने की सलाह दी गई है.
परीक्षा हॉल में क्या-क्या ले जा सकते हैं?
बोर्ड के अनुसार स्टूडेंट परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी और वैध आईडी कार्ड ले जा सकते हैं. इसके अलावा नीले या रॉयल ब्लू पेन-पेंसिल, रबर, शॉपनर, ट्रांसपेरेंट पाउच में स्टेशनरी, ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल और केवल एनालॉग घड़ी अपने साथ ले जा सकते हैं. इसके अलावा बोर्ड के अनुसार ज्योमेट्री टूल्स भी पारदर्शी होने चाहिए.
कौन सा सामान है पूरी तरह प्रतिबंध?
बोर्ड ने स्टूडेंट्स को निर्देश दिया है कि मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, इयरफोन, पर्स, वॉलेट और किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री परीक्षा केंद्र में ले जाना सख्त मना है. नियमों का उल्लंघन करने पर अनफेयर मींस के तहत कार्रवाई हो सकती है, जिससे परीक्षा भी कैंसिल हो सकती है.
ये भी पढ़ें-UP Board Exams 2026: 10वीं और 12वीं परीक्षा से पहले सख्त हुई सुरक्षा, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइंस
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


