CBSE Board 10th Result 2026 : देशभर के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिपोर्ट्स और बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 10वीं का परिणाम 14 अप्रैल 2026 के आसपास घोषित होने की संभावना है. वहीं 12वीं के छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि उनकी परीक्षाएं अभी जारी हैं और 10 अप्रैल 2026 को खत्म होंगी.
पिछले कुछ सालों में CBSE ने 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ जारी किए थे, लेकिन इस बार स्थिति अलग है. 10वीं की परीक्षाएं पहले ही खत्म हो चुकी हैं,12वीं की परीक्षाएं अभी चल रही हैं. ऐसे में कॉपियों की जांच में समय लगता है. इसी वजह से बोर्ड पहले 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है, ताकि छात्र आगे की पढ़ाई समय पर तय कर सकें. तो आइए जानते हैं कि CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट किस डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 ऐसे करें ऑनलाइन चेक
1. CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
2. इसके बाद CBSE 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
3. अब अपना रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल नंबर और अन्य जानकारी भरें.
4. सभी जानकारी को सही से भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
5. इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
यह भी पढ़ें – Free coaching in Kota: कोटा में फ्री में करनी है JEE और NEET की कोचिंग, जानिए कैसे मिलती है स्कॉलरशिप
DigiLocker से मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
1. आप अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker से भी देख सकते हैं.
2. इसके लिए सबसे पहले DigiLocker वेबसाइट या ऐप खोलें.
3. अब 6 अंकों का एक्सेस कोड, रोल नंबर और स्कूल कोड डालें.
4. इसके बाद OTP से मोबाइल नंबर वेरीफाई करें.
5. वेरिफिकेशन के बाद Issued Documents सेक्शन में जाएं और CBSE 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड करें.
बिना इंटरनेट ऐसे देखें रिजल्ट
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो भी आप अपना रिजल्ट SMS के जरिए देख सकते हैं. इसके लिए मैसेज बॉक्स में cbse10 , रोल नंबर, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर टाइप करें और 7738299899 पर भेजें. कुछ ही समय में आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा.
यह भी पढ़ें – CBSE 10 Result 2026: इंतजार की घड़ी खत्म! सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जल्द, जानें कैसे कर सकेंगे चेक
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


