
Canara Bank FD Schemes: केनरा बैंक, देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में से एक है। ये सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर शानदार ब्याज दे रहा है। केनरा बैंक अलग-अलग अवधि वाले एफडी खातों पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.00 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। बताते चलें कि केनरा बैंक में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा, आप इस बैंक में अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। यहां हम जानेंगे कि केनरा बैंक में 180 दिनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कुल कितने रुपये मिलेंगे?
180 दिन की अवधि वाले एफडी खाते पर 5.75 प्रतिशत ब्याज दे रहा है केनरा बैंक
केनरा बैंक में अलग-अलग अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। आप इस बैंक में 180 दिनों से लेकर 269 दिनों वाली अवधि के लिए भी एफडी अकाउंट खुलवा सकते हैं। केनरा बैंक 180 दिनों से लेकर 269 दिन की अवधि वाले एफडी खाते पर 5.75 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। ये सरकारी बैंक इस खास अवधि वाले एफडी खातों पर सामान्य नागरिकों को 5.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 5.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। बताते चलें कि केनरा बैंक 555 दिनों वाली स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है।
180 दिनों की FD में 2,00,000 रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे
केनरा बैंक में अगर 180 दिनों वाली एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर कुल 2,05,211 रुपये मिलेंगे, जिसमें 5211 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और केनरा बैंक की 180 दिनों वाली एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,05,711 रुपये मिलेंगे, जिसमें 5711 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। बताते चलें कि एफडी को सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है, जिसमें एक तय समय के बाद आपको फिक्स और गारंटीड ब्याज के साथ सारा पैसा वापस मिल जाता है।


