बैंकॉककुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

फुटैज में बुजुर्ग हाथ में पिस्तौल लिए मार्केट में चलता नजर आ रहा है।
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक फूड मार्केट में 61 वर्षीय शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग कर कम से कम छह लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। फायरिंग में 3 लोग घायल भी हुए हैं।
घटना सोमवार को बैंकॉक के मशहूर ऑर टॉ कॉर मार्केट में हुई। यह पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।
पुलिस के मुताबिक हमलावर की पहचान मिस्टर नोई के नाम से हुई है। वह मौके पर ही मृत पाया गया। बैंकॉक के बंग सू जिले के डिप्टी पुलिस चीफ वोरापत सुकथाई ने बताया कि फिलहाल इसे मास शूटिंग माना जा रहा है। हमलावर की मंशा की जांच हो रही है।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस गोलीबारी का थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर चल रही झड़पों से कोई संबंध है।
हादसे से जुड़ी तस्वीरें…

तस्वीर हमलावर बुजुर्ग की है। उसके हाथ में एक पिस्तौल दिखाई दे रही है।

सड़क पर फायरिंग का शिकार हुए लोगों के शव पड़े हुए हैं।

मार्केट के अंदर मेडिकल टीम घायलों का इलाज कर रही है।

पुलिस ने शवों को सफेद कपड़े स ढक दिया है।

फायरिंग के बीच लोग खुद को बचाने के लिए मार्केट के अंदर भागते नजर आए।

पुलिस ने मार्केट के हादसे वाले इलाके को सील कर दिया है।
पिछले महीने ऑस्ट्रिया के स्कूल में हुई थी फायरिंग
ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर में 10 जून को एक हाई स्कूल में फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें 10 लोग मारे गए थे, जबकि 28 घायल हुए थे।
ऑस्ट्रियाई मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे बोर्ग ड्रेयर्सचुटजेनगैस हाई स्कूल के अंदर गोलियों की आवाजें सुनी गईं। इसके तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
संदिग्ध इसी स्कूल का पूर्व छात्र था। बाद में उसने खुद को गोली मारकर जान ले ली। स्कूल के बाथरूम में उसकी बॉडी मिलने की भी खबर है। पूरी खबर यहां पढ़ें….