Wednesday, November 19, 2025
Homeअंतर्राष्ट्रीय समाचारAttack on military base in Georgia state in America | अमेरिका में...

Attack on military base in Georgia state in America | अमेरिका में जॉर्जिया राज्य के मिलिट्री बेस पर हमला: हमलावर ने 5 सैनिकों को गोली मारी; हमले वाली जगह सीज की गई


वॉशिंगटन डीसी5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फोर्ट स्टीवर्ट मिलिट्री बेस की 2018 की तस्वीर। यहीं पर गोलीबारी घटना हुई है। - Dainik Bhaskar

फोर्ट स्टीवर्ट मिलिट्री बेस की 2018 की तस्वीर। यहीं पर गोलीबारी घटना हुई है।

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में फोर्ट स्टीवर्ट मिलिट्री बेस पर बुधवार को एक हमलावर ने गोलीबारी की, जिसमें पांच सैनिक घायल हो गए। हमले के बाद मिलिट्री बेस के कुछ हिस्सों को सीज कर दिया गया। भारतीय समयानुसार बुधवार रात 8:26 बजे इस हमले खबर मिली।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी घायल सैनिकों का तुरंत मौके पर इलाज दिया गया और बाद में उन्हें आगे के इलाज के लिए विन आर्मी कम्युनिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। हमलावर को पकड़ लिया गया है।

राष्ट्रपति ट्रम्प को भी हमले के बारे में जानकारी दी गई है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने X पर लिखा कि सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है। जॉर्जिया में तीन स्कूलों में भी लॉकडाउन लगा दिया गया है। मेडिकल हेलीकॉप्टरों को घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

अमेरिका का मिलिट्री बेस जहां गोलीबारी की गई।

अमेरिका का मिलिट्री बेस जहां गोलीबारी की गई।

हमले की जांच जारी

फोर्ट स्टीवर्ट बेस ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा- आज 2nd आर्मर्ड ब्रिगेड कॉम्बैट टीम इलाके में हुई गोलीबारी में पांच सैनिक घायल हो गए। सभी सैनिकों का मौके पर इलाज किया गया और फिर उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया।

जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने X पर लिखा- हम लगातार अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। हम पीड़ितों, उनके परिवारों और देश की सेवा करने वालों के लिए प्रार्थना करते हैं।” गोलीबारी की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

यह खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments