Monday, March 9, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीApple के आईफोन फोल्ड पर फिर नया खुलासा, लीक हुए CAD रेंडर्स...

Apple के आईफोन फोल्ड पर फिर नया खुलासा, लीक हुए CAD रेंडर्स से मिला डिजाइन-कैमरा का हिंट


iPhone Fold- India TV Hindi
Image Source : @UNIVERSEICE/X
एप्पल आईफोन फोल्ड

Apple iPhone Fold: एप्पल के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के आईफोन फोल्ड के तौर पर बाजार में आने की उम्मीद है। इस फोन के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ में लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि टेक जाइंट एप्पल ने अभी इस फोन के लॉन्च के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहा नहीं है लेकिन अक्सर इस आईफोन फोल्ड की डिटेल्स को लेकर लीक और अनुमान सामने आते रहते हैं। अब इसके CAD (कंप्यूटर एडेड डिजाइन) रेंडर्स ऑनलाइन सामने आए हैं और जो ये बताते हैं कि ये फोन बुक-स्टाइल फोल्डेबल होने वाला है और इसके बारे में डिटेल में कुछ जानकारी शेयर करते हैं। पहले के मुकाबले अब जो रेंडर्स सामने आए हैं वो इस ओर इशारा करते हैं कि शायद इस फोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है।

आईफोन फोल्ड के संभावित डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में टेक रिव्यूअर सोनी डिकसन ने आईफोन फोल्ड के CAD रेंडर्स को लीक किया है जो एप्पल के मच-अवेटेड फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में कुछ बातों का खुलासा करते हैं। इस रेंडर्स में फोन को फोल्ड और अनफोल्ड दोनों स्थितियों में दिखाया गया है। आईफोन फोल्ड में होल पंच डिस्प्ले, कटआउट स्क्रीन कवर पर दिखाई दे रहा है और फोल्डेबल स्क्रीन पर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए कैमरा दिया गया है।

जहां सेल्फी कैमरा कवर डिस्प्ले के बीच में दिखाई दे रहा है और लग रहा है कि ये फोल्डेबल स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कोने पर स्थित हो सकता है। इस बड़े फोल्डिंग हैंडसेट में फ्लैट रियर और फ्रंट पैनल होने का भी अनुमान मिल रहा है। इसका बैक पैनल वैसे तो iPhone 17 Pro जैसे डिजाइन का आभास दे रहा है और इसमें कैमरा आईलैंड के नीचे एक अलग ग्लास सेक्शन मिल सकता है जिस पर एप्पल का लोगो लगा आ सकता है। 

आईफोन फोल्ड में हो सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट

आईफोन फोल्ड डुअल रियर कैमरा यूनिट से लैस हो सकता है जो कि हॉरिजॉन्टल पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल के भीतर प्लेस हो सकता है। इसके साथ एक सेकेंडरी माइक्रोफोन और एक LED फ्लैश मिल सकती है। इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि ये स्मार्टफोन USB टाइप-सी पोर्ट के साथ आ सकता है और इसमें सबसे नीचे स्पीकर ग्रिल हो सकता है। इसके अलावा एक पावर बटन, वॉल्यूम कंट्रोल और एक अज्ञात बटन जो कि एक्शन बटन हो सकता है, ये सब हैंडसेट के राइट साइड में सामने आ सकते हैं।

हालांकि लीक CAD रैंडर्स से आईफोन फोल्ड के बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है और वैसे हाल ही में मिली एक रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टफोन में एप्पल का A20 Pro चिपसैट मिल सकता है। ये 2nm प्रोसेस पर बिल्ट हो सकता है।

उम्मीद की जा रही है कि खोलने पर ये फोल्डेबल फोन भीतर से 7.8-इंच का डिस्प्ले दिला सकता है जबकि 5.3-इंच का कवर डिस्प्ले फीचर कर सकता है। आईफोन फोल्ड में बैक में भी डुअल 48-मेगापिक्सेल का कैमरा सेटअप मिलने की बात कही जा रही है। नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए ये फोन एप्पल के C2 मॉडम के साथ भी आ सकता है। फोल्डेबल फोन की बॉडी आमतौर पर टाइटेनियम और एल्यूमिनियम के कॉम्बिनेशन से बनी हुई हो सकती है।

ये भी पढ़ें 

सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G होगा 17 मार्च को लॉन्च, कंपनी ने दे दी ढेरों फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments