Saturday, February 7, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीAirtel की राह पर Vi, महंगा हुआ ये सस्ता प्लान, यूजर्स की...

Airtel की राह पर Vi, महंगा हुआ ये सस्ता प्लान, यूजर्स की जेब होगी ढ़ीली


Vodafone idea 5G- India TV Hindi
Image Source : VODAFONE IDEA WEBSITE
वोडाफोन आइडिया ने महंगा किया प्लान

Airtel के बाद Vodafone Idea ने भी अपने प्रीपेड प्लान को महंगा कर दिया है। वोडाफोन-आइडिया ने अपने 28 दिन की वैलिडिटी वाले सस्ते प्रीपेड प्लान को कई टेलीकॉम सर्किल में बंद कर दिया है। इसकी जगह यूजर्स को महंगा प्लान लेना पड़ेगा। इससे पहले एयरटेल ने अपने 4,000 रुपये वाले 365 दिनों वाले प्लान को 999 रुपये महंगा कर दिया है। दोनों कपनियां अपने एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) को बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं।

बंद हुआ 299 रुपये वाला प्लान

Vodafone idea ने अपने 299 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को कई टेलीकॉम सर्किल में बंद कर दिया है। इसकी जगह उन्हें 349 रुपये वाला प्लान लेना पड़ेगा यानी यूजर्स को अब इस प्लान के लिए 50 रुपये एक्स्ट्रा देना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, वोडाफोन-आइडिया ने कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली और मुंबई टेलीकॉम सर्किल में इस प्लान को बंद कर दिया है। वोडाफोन आइडिया ने इस सभी टेलीकॉम सर्किल में 5G सर्विस लॉन्च की है। ऐसे में कंपनी ने इसकी जगह नया 349 रुपये वाला प्लान उतारा है।

वोडाफोन-आइडिया का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान फिलहाल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, केरल, चेन्नई, कोलकाता, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा, तामिलनाडु, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में उपलब्ध है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, डेली 1GB डेटा, 100 फ्री SMS जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं।

349 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन-आइडिया का यह प्रीपेड प्लान भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। कंपनी अपने इस प्लान में डेली 1.5GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ देती है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का भी लाभ मिलेगा। साथ ही, यूजर्स को नाइट डेटा का भी लाभ दिया जाएगा।

एयरटेल की तरह वोडाफोन-आइडिया ने भी पिछले दिनों एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर बढ़ाने की वकालत की थी। कंपनी लंबे समय से अपने यूजर्स खो रही है। हाल में आई TRAI की रिपोर्ट के मुताबिक, वोडाफोन-आइडिया ने एक महीने में करीब 12 लाख यूजर्स खो दिए थे। वोडाफोन-आइडिया के कम होते यूजर्स का फायदा अन्य तीनों कंपनियों Jio, Airtel और BSNL को मिला है।

यह भी पढ़ें – Google की नई वॉर्निंग, करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स पर मंडरा रहा है खतरा, तुरंत कर लें ये काम





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments