
एयरटेल
Airtel Recharge Plan: भारती एयरटेल ने हाल ही में अपने चुनिंदा रीचार्ज प्लान के यूजर्स को मुफ्त Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन मुहैया कराना शुरू किया है। Adobe Express Premium के जरिए यूजर्स कई तरह के काम कर सकते हैं जैसे कि सोशल मीडिया पोस्ट क्रिएट करना, इमेज, वीडियो, फ्लायर्स और कई तरह के इजी टू यूज टूल्स और रेडीमेड टेंपलेट्स का इस्तेमाल यूजर्स कर सकते हैं।
एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम जो कि Adobe Firefly’s जेनरेटिव AI से पावर्ड है वो कंटेंट क्रिएशन को आसान बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अब एयरटेल इसके साथ के बेनेफिट को मुफ्त देकर उन्हें इसके फायदों को उठाने का मौका दे रहा है। ये बेनेफिट एयरटेल के मोबाइल यूजर्स और डेस्कटॉप ब्राउजर्स सभी तरह के यूजर्स के लिए अवेलेबल हैं।
एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम के बेनेफिट्स क्या-क्या हैं
- 250 मंथली जेनेरेटिव एआई क्रेडिट्स जो कमर्शियल रेडी डिजाइन होते हैं (पावर्ड बाई Adobe Firefly)
- प्रीमियम टेंपलेट्स तक अनलिमिटेड एक्सेस
- 20 करोड़ से ज्यादा रॉयल्टी फ्री एडोब स्टॉक एसेट्स
- फुल एडोब फॉन्ट्स लाइब्रेरी
- एडवांस्ड एडिटिंग टूल्स, जिसमें वीडियो बैकग्राउंड हटाना और मल्टीपल प्लेटफॉर्म पर वन-क्लिक रीसाइजिंग का ऑप्शन है
- हर नेटवर्क पर तीन अकाउंट तक की सोशल मीडिया शेड्यूलिंग की सुविधा
- 30-डे वर्जन हिस्ट्री
- 100जीबी क्लाउड स्टोरेज
एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम वाला एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान
एयरटेल का सबसे किफायती प्लान जिसमें एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम वाला बेनेफिट मिलता है वो प्लान 199 रुपये का है और इस प्लान के साथ एयरटेल कस्टमर्स को 12 महीने का एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम मिलता है जिसकी वैल्यू 4000 रुपये है।
एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम वाले एयरटेल प्लान को रिडीम कैसे करें
एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम वाले एयरटेल प्लान को रिडीम करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
- एयरटेल थैंक्स ऐप खोलें और अपने एयरटेल नंबर से लॉग करें
- थैंक्स बेनेफिट सेक्शन में जाएं और (Claim OTTs and more को देखें या Discover Adobe Express Premium Offer बैनर को चेक करें)
- ऑफर बैनर पर टैप करें जिसके बाद डिटेल्स चेक करें और और रिडेम्पेशन प्रोसेस स्टार्ट करें।
- साइन करें और जब प्रॉम्पट किया जाए तो एडोब अकाउंट बना लें।
- स्क्रीन पर आने वाली इंस्ट्रक्शन्स को फॉलो करें और एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन को एक्टिवेट करें।
- गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से ए़डोब एक्सप्रेस ऐप को डाउनलोड करें।
ये भी पढ़ें
सैमसंग गैलेक्सी F70e 5G की लॉन्च डेट हुई अनाउंस, फीचर्स से लग रहा धाकड़ फोन


