Friday, March 6, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीAccenture की बिग डील, 11 हजार करोड़ में खरीदे इंटरनेट की दुनिया...

Accenture की बिग डील, 11 हजार करोड़ में खरीदे इंटरनेट की दुनिया के दो लोकप्रिय प्लेटफॉर्म


accenture, Ookla, Downdetector- India TV Hindi
Image Source : PTI
असेंचर

Accenture ने इंटरनेट की दुनिया के दो बड़े प्लेटफॉर्म को खरीदने की पेशकश की है। इंटरनेट की स्पीड टेस्ट करने वाला प्लेटफॉर्म Ookla और इंटरनेट की खराबी रिपोर्ट करने वाला पोर्टल Downdetector अब Accenture के हो जाएंगे। अमेरिकी डिजिटल मीडिया कंपनी Ziff Davis ने कंफर्म किया है कि Ookla और Downdetector को Accenture को बेचा जा रहा है। इसके लिए 1.2 बिलियन डॉलर यानी करीब 11 हजार करोड़ रुपये की कैश डील हुई है।

Accenture और Ziff Davis के बीच यह डील आने वाले कुछ महीनों में फाइनलाइज हो जाएगी। Ziff Davis को इंटरनेट कनेक्टिविटी दुनिया का बेताज बादशाह माना जाता है। इंटरनेट की कनेक्विटी से लेकर आउटेज ट्रैक करने वाले दुनिया के सबसे प्लेटफॉर्म को अब Accenture के अंब्रैला में जगह मिलेगी। जब तक यह डील पूरी तरह से फाइनलाइज नहीं हो जाती है, तब तक Ziff Davis का कनेक्टिविटी डिवीजन इन दोनों प्लेटफॉर्म्स को मैनेज करेगा।

क्या है Ookla?

Ookla एक इंटरनेट कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए यूजर्स अपने डिवाइस की इंटरनेट कनेक्टिविटी को चेक करते हैं। यह प्लेटफॉर्म ऐप और वेबसाइट दोनों पर यूजर्स को इंटरनेट स्पीड चेक करने की सुविधा देता है। यूजर्स Ookla Speedtest के जरिए अपने इंटरनेट की स्पीड को चेक करते हैं। दुनिया के बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर्स से लेकर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स तक Ookla के जरिए इंटरनेट स्पीड चेक करते हैं।

क्या है Downdetector?

Ziff Davis की कनेक्टिविटी डिवीजन का यह प्लेटफॉर्म यूजर्स को किसी ऐप, सोशल मीडिया या इंटरनेट सर्विस में आई दिक्कत के बारे में जानकारी देता है। यूजर्स Downdetector पर किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, वेबसाइट में आई तकनीकी दिक्कत को रिपोर्ट कर सकते हैं। साथ ही, यूजर्स इस प्लेटफॉर्म के जरिए ऐप या वेबसाइट आदि की तकनीकी दिक्कत को रियल टाइम में मॉनिटर भी कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म सर्विस प्रोवाइडर्स को ऐप या वेबसाइट आदि में आई तकनीकी दिक्कत के बारे में जानकारी मुहैया करता है।

इस वजह से लिया फैसला

रिपोर्ट के मुताबिक, Accenture इस डील के बाद Ookla और Downdetector जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल AI बेस्ड एंड-टू-एंड नेटवर्क इंटेलिजेंस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए करेगा। कंपनी ने कहा कि इस डील के बाद Ookla और Downdetector जैसे प्लेटफॉर्म्स यूजर्स को AI बेस्ड इंटरनेट कनेक्टिविटी सॉल्यूशन उपलब्ध कराएंगे।

यह भी पढ़ें – Arattai की सर्विस ठप होने के बाद दोबारा शुरू, WhatsApp के प्रतिद्वंदी देसी ऐप में आई तकनीकी दिक्कत





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments