Safe Investment Options in India: भारतीय निवेशकों में बहुत से लोग सेफ निवेश विकल्प को चुनना पसंद करते हैं. कई लोगों का मानना होता है कि, भले ही रिटर्न थोड़ा कम मिले पर निवेश सुरक्षित रहना चाहिए. यही कारण है कि, आज भी बैंक में एफडी निवेशकों के बीच बहुत फेमस है.
हालांकि, एफडी के अलावा भी बहुत से सेफ निवेश विकल्प मौजूद है. जानकारी की कमी होने की वजह से बहुत से निवेशक इनके बारे में नहीं जानते हैं. इन विकल्पों में भी आपका पैसा सुरक्षित रहता है, साथ ही अच्छा रिटर्न भी मिलता है. आइए जानते हैं, ऐसे कुछ स्कीम के बारे में…
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)
अगर आप बिना ज्यादा जोखिम लिए पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प हो सकता है. यह पोस्ट ऑफिस की सरकारी योजना है. जिसमें निवेश की अवधि 5 साल होती है.
फिलहाल इसमें 7.7 प्रतिशत की दर से ब्याज मिल रहा है. साथ ही, इसमें लगाए गए निवेश पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है. जिससे यह योजना बचत और टैक्स प्लानिंग दोनों के लिहाज से उपयोगी बन जाती है.
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)
लंबे समय तक स्थिर और सुरक्षित निवेश की सोच रहे लोगों के लिए पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) योजना एक लोकप्रिय विकल्प है. इसमें 15 साल के लिए पैसा जमा किया जाता है और वर्तमान में 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है.
निवेशक इस योजना के तहत एक साल में अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. सुरक्षित निवेश विकल्प के लिए पीपीएफ में निवेश किया जा सकता है.
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम
जो लोग निवेश के साथ नियमित मासिक कमाई चाहते हैं, उनके लिए पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम बेस्ट स्कीम हो सकती है. इस योजना में 5 साल के लिए पैसा लगाया जाता है और जमा राशि पर 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है. खास बात यह है कि ब्याज की रकम हर महीने मिलती है. जिससे निवेशकों को फिक्स इनकम का सहारा मिल जाता है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: मल्टीबैगर स्टॉक में जबरदस्त उछाल! 3200% रिटर्न देकर निवेशकों को किया मालामाल, बाजार में आज दौड़ रहे शेयर


