Sunday, February 15, 2026

World News Updates; Trump Pakistan China


17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जर्मनी के म्यूनिख शहर में शनिवार को ईरान की सरकार के खिलाफ लगभग 2.5 लाख लोगों ने बड़ा प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी की अपील पर हुआ।

उन्होंने इसे ग्लोबल डे ऑफ एक्शन बताया और कहा कि ईरान में हालिया प्रदर्शनों के बाद दुनिया को ईरानी लोगों का साथ देना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने ड्रम बजाए, परिवर्तन, परिवर्तन, शासन परिवर्तन के नारे लगाए और ईरान के 1979 की इस्लामिक क्रांति से पहले वाले हरे-सफेद-लाल झंडे लहराए, जिन पर शेर और सूरज का चिह्न था।

कई लोगों ने ‘मेक ईरान ग्रेट अगेन’ लिखे लाल कैप पहने थे, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थकों के MAGA कैप की नकल थे। अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भी भीड़ को संबोधित किया और ऐसे कैप हाथ में उठाकर फोटो खिंचवाए।

प्रदर्शनकारियों ने रेजा पहलवी की तस्वीरें वाली तख्तियां लहराईं। कुछ पोस्टरों में उन्हें राजा कहकर संबोधित किया गया। रेजा पहलवी, ईरान के पूर्व शाह के बेटे हैं और लगभग 50 साल से निर्वासित हैं।

उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेतावनी दी कि अगर लोकतांत्रिक देश चुप रहे तो ईरान में और मौतें होंगी। उन्होंने कहा, ‘हम ईरान के लोगों के साथ खड़े होने के लिए इकट्ठा हुए हैं। क्या दुनिया ईरान के लोगों के साथ खड़ी होगी?’

उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार का बचा रहना हर तानाशाह को यह संदेश देता है कि जितने ज्यादा लोगों को मारोगे, उतने समय तक सत्ता में रहोगे।

टोरंटो में पुलिस के अनुसार लगभग 3.5 लाख लोगों ने सड़कों पर मार्च किया। साइप्रस के निकोसिया में राष्ट्रपति महल के बाहर भी करीब 500 लोगों ने ईरान सरकार के खिलाफ और पहलवी के समर्थन में प्रदर्शन किया।

अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, पिछले महीने ईरान में हुए प्रदर्शनों में कम से कम 7,005 लोग मारे गए थे। एजेंसी का दावा है कि वह ईरान के अंदर एक्टिविस्ट नेटवर्क के जरिए मौतों की पुष्टि करती है और पहले भी उसके आंकड़े सटीक रहे हैं।

वहीं, ईरान सरकार ने 21 जनवरी को जारी अपने आंकड़ों में 3,117 लोगों की मौत की बात कही थी। ईरान की सरकार पर पहले भी अशांति के दौरान मौतों की संख्या कम बताने या सार्वजनिक न करने के आरोप लगते रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments