Friday, February 13, 2026
HomeBreaking Newsबिहार: सिवान में पत्रकार रमेश कुमार को बदमाशों ने मारी गोली, इलाज...

बिहार: सिवान में पत्रकार रमेश कुमार को बदमाशों ने मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया रेफर


बिहार के सिवान में गुरुवार (12 फरवरी) की रात्रि करीब 10:00 बजे के आसपास पचरुखी थाना क्षेत्र के भवानीपुर पर हिंदुस्तान अखबार के प्रखंड संवाददाता रमेश कुमार को बदमाशों ने गोली मार दी. बताया जा रहा है कि पत्रकार रमेश के पेट में एक गोली लगी. जिसके बाद से आनंद-खनन में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल में लाया. जहां पर उनका उपचार हुआ और उसके बाद डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर बताते हुए पटना पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया.

हालांकि इस पूरे मामले पर पुलिस कप्तान पूरण कुमार झा सदर अस्पताल में पहुंचकर घायल पत्रकार रमेश से बातचीत की और मामले की तहकीकात शुरू कर दिए. बता दें कि वर्ष 2015 में भी हिंदुस्तान अखबार के ही प्रभारी रहे, राजदेव रंजन की स्टेशन रोड में रात में ही बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था.

शादी समारोह से लौटने के दौरान मारी गोली

बताया जा रहा है कि पत्रकार रमेश सिवान में एक शादी समारोह में आए हुए थे और उनकी बाइक उनके भवानी मां स्थित मार्केट पर लगी हुई थी. जब वह अपने घर के लिए चार चक्के से लौट रहे थे तो अपनी बाइक लेने के लिए भवानी मार्ग मोर स्थित अपने मार्केट के पास पहुंचे और बाइक लेकर अपने घर जाने वालों की भवानी मोड़ के पास ही बदमाशों ने उनको गोली मार दी. हालांकि गोली उनके पेट में लगी है लेकिन सिवान के सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है.

दुबई से जुड़ा है कनेक्शन

घायल पत्रकार रमेश ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बताया है कि कुछ वर्ष पहले पचरुखी में एक गंगवार हुई थी और उसे गंगवार के मामले में एक अपराधी का नाम आया था. वह हमसे मदद लेना चाह रहा था कि उसा केस से उसका नाम निकलवा दिया जाए लेकिन मैं पत्रकार कैसे मदद कर सकता और मदद नहीं किया तो वह जेल चला गया. इसी को लेकर के जेल से मुझे धमकी भी देने का काम किया था. जिसको लेकर मैं पचरुखी थाने में आवेदन भी दिया था और अब वह जेल से निकलकर दुबई चला गया है. उसी ने ही इस घटना का अंजाम दिलवाने का काम किया है. हालांकि पत्रकार रमेश ने उसे बदमाश का नाम खुलकर नहीं बताया है. उन्होंने बताया कि पचरुखी थाने की पुलिस सब कुछ बताएगी क्योंकि वहां पर मामला दर्ज मेरे आवेदन पर किया गया था.

घटना को लेकर क्या बोले एसपी

इस पूरी घटना के बाद सिवान के सदर अस्पताल में पहुंचे पुलिस कप्तान पूरण कुमार झा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे हुए थे वहां पर एक गोली क्या खोखा बरामद हुआ है. फोरेंसिक टीम भी वहां पर पहुंची हुई थी. मामले की जांच पड़ताल हो रही है और हम लोग को ऐसा लग रहा है कि यह आपसी रंजिश का मामला है. तमाम बिंदु पर जांच की जा रही है कि आखिरकार पत्रकार रमेश को गोली क्यों मारी गई है और किसने गोली मारी है बहुत जल्द मामले का पर्दा फास्ट कर लिया जाएगा.

हिंदुस्तान के प्रभारी का भी हुआ था मर्डर

बताते चले की वर्ष 2015 में हिंदुस्तान अखबार के प्रभारी रहे राजदेव रंजन की भी शहर के स्टेशन रोड फल मंडी के पास बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था. इसके बाद उसे पूरे मामले को सीबीआई ने जांच की और कुछ बदमाशों को सजा दिलवाने की भी काम किया. हालांकि राजदेव रंजन की जो घटना हुई थी उसे समय भैया कहा जा रहा था कि कुछ खबर लिखने को लेकर के इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है. यह भी घटना काफी चर्चा में है जो पत्रकार रमेश को गोली मारी गई है. देखना होगा पुलिस इस मामले में क्या कुछ कार्रवाई करती है. कब तक बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजने का काम करती है.

ये भी पढ़िए- ‘तेजस्वी यादव का भ्रष्टाचार पर बोलना शेर के शाकाहारी होने जैसा’, प्रशांत किशोर ने कसा तंज



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments