Thursday, February 12, 2026
Homeव्यापारहर महीने 10 हजार कमाने वाले भी बना सकते हैं बड़ा फंड,...

हर महीने 10 हजार कमाने वाले भी बना सकते हैं बड़ा फंड, जानिए निवेश का 50-30-20 रूल का फॉर्मूला


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Financial Planning Tips: आर्थिक सुरक्षा और निवेश जैसे विषय सिर्फ ज्यादा कमाने वालों के लिए नहीं होते, बल्कि यह हर व्यक्ति की जरूरत होती है. अक्सर लोग यह सोचकर निवेश टाल देते हैं कि उनकी सैलरी कम है, इसलिए बचत या निवेश करना संभव नहीं है.

लेकिन सच यह है कि आय कम हो या ज्यादा, भविष्य की तैयारी आज से ही शुरू कर देनी चाहिए. अगर आमदनी सीमित है तो भी हर महीने छोटी सी रकम ही सही अलग जरूर रखनी चाहिए. लंबी अवधि में यह बड़ा सहारा बन सकती है. नियमित और अनुशासित निवेश ही धीरे-धीरे मजबूत फंड के रूप लेती है.

शुरुआत करने के लिए आप फाइनेंस का 50-30-20 रूल अपना सकते हैं. इस नियम के जरिए अपनी इनकम को जरूरतों, इच्छाओं और निवेश के हिस्सों में बांटकर आसानी से निवेश जर्नी की शुरुआत कर सकते हैं. आइए जानते हैं, इस रूल के बारे में…

क्या है 50-30-20 फॉर्मूला?

अगर आपकी मासिक आय 10 हजार रुपये है, तब भी आप सही प्लानिंग के साथ अपने पैसों को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं. 50-30-20 का नियम इसी काम को आसान बनाता है. इस फॉर्मूले के तहत आपकी सैलरी को तीन हिस्सों में बांटा जाता है. 50 प्रतिशत जरूरी खर्च, 30 प्रतिशत निजी जरूरतें और 20 प्रतिशत निवेश. यानी 10 हजार रुपये की कमाई में से 5,000 रुपये घर के जरूरी खर्चों जैसे किराया, राशन, बिजली बिल, अन्य बिल पर खर्च किए जा सकते हैं.

इसके बाद 30 प्रतिशत यानी 3,000 रुपये अपने व्यक्तिगत खर्चों जैसे घूमना-फिरना, शॉपिंग, मनोरंजन के लिए रखे जाते हैं. वहीं सबसे अहम हिस्सा 20 प्रतिशत का है, यानी हर महीने 2,000 रुपये निवेश के लिए अलग करना चाहिए.

हालांकि हर व्यक्ति की जरूरतें अलग होती हैं, इसलिए यह रकम थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकती है. लेकिन कोशिश यही होनी चाहिए कि 2,000 रुपये को न्यूनतम निवेश मानते हुए इससे कम न करें. अगर आप खर्च में कटौती कर पाते हैं तो निवेश की राशि और बढ़ाना आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

सुरक्षित निवेश विकल्पों का ले सकते हैं सहारा

अगर निवेश की राशि छोटी है और आप ज्यादा रिस्क लेना नहीं चाहते हैं तो, बैंक एफडी, पोस्ट ऑफिस स्कीम, पीपएफ जैसे निवेश विकल्पों में पैसा लगा सकते हैं. इन जगहों पर आपका पैसा सुरक्षित तो रहेगा ही साथ ही आपको अच्छा रिटर्न भी मिल सकता हैं. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: वॉलंटरी एग्जिट पैकेज के नाम पर छंटनी की लटकी तलवार; गूगल ने कर्मचारियों पर फोड़ा Layoff का बम, जानें डिटेल



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments