Wednesday, February 11, 2026
Homeव्यापारबांग्लादेश और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर लगी मुहर, जानें ट्रंप...

बांग्लादेश और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर लगी मुहर, जानें ट्रंप ने भारत के मुकाबले कितना घटाया टैरिफ?


US-Bangladesh Trade Deal: भारत की देखादेखी अब बांग्लादेश ने भी अमेरिका के साथ ट्रेड डील कर ली. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार,  बांग्लादेश और संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोमवार को एक आपसी टैरिफ समझौते को अंतिम रूप दिया, जो अमेरिकी बाजार में बांग्लादेशी निर्यात पर टैरिफ को 20 परसेंट से घटाकर 19 परसेंट कर देता है.

इसके बदले बांग्लादेश अमेरिका से आने वाले सामानों पर टैरिफ को घटाकर जीरो कर देगा. दोनों देशों के बीच हुए इस समझौते पर बांग्लादेश की ओर से वाणिज्य सलाहकार शेख बशीर उद्दीन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार खलीलुर रहमान ने हस्ताक्षर किए. संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रतिनिधित्व अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने किया.

ट्रेड डील से दोनों को फायदा

दोनों देशों के बीच हुए इस समझौते के तहत बांग्लादेश के लगभग 2500 उत्पादों को अमेरिका में जीरो टैरिफ या कम टैरिफ पर पहुंचने में मदद मिलेगी. इनमें बांग्लादेश की मेन एक्सपोर्ट कैटेगरी में आने वाली कई चीजें भी शामिल हैं. इनके अलावा, आयातिक अमेरिकी कपास के इस्तेमाल से बनाए गए कपड़ों की भी अमेरिकी बाजारों में जीरो टैरिफ पर एंट्री मिलेगी.

अमेरिका की तरफ से जिन चीजों पर टैरिफ कम की गई है या पूरी तरह खत्म कर दी गई है, उनमें फार्मास्यूटिकल्स, मत्स्य पालन, पार्टिकल बोर्ड और खाने-पीने की चीजें शामिल हैं. बांग्लादेश ने बदले में लगभग 4,400 अमेरिकी उत्पादों को जीरो या कम टैरिफ पर बांग्लादेश में पहुंचने पर सहमति व्यक्त की है. इस ट्रेड डील का मकसद व्यापार असंतुलन को दूर करने में मदद करना और दो-तरफा वाणिज्य के अवसरों का विस्तार करना है.

इस ट्रेड डील के तहत दोनों देशों में अमेरिकी कपास और फाइबर का उपयोग करके बनाए गए कुछ बांग्लादेशी कपड़ा और परिधान निर्यातों पर जीरो रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने पर भी सहमति बनी है. इससे बांग्लादेश के टेक्सटाइल सेक्टर को काफी फायदा होगा, जिसके लिए अमेरिका काफी बड़ा बाजार है. 

पाकिस्तान और चीन पर कितना टैरिफ?

बांग्लादेश की ही तरह अगर दूसरे एशियाई देशों की बात करें, तो अमेरिका ने भारत पर 18 परसेंट, पाकिस्तान पर 19 परसेंट,  वियतनाम और श्रीलंका पर 20 परसेंट और चीन पर सबसे ज्यादा 30 परसेंट का टैरिफ लगा रखा है. 

ये भी पढ़ें:

India GDP Growth: जी-20 देशों में सबसे तेज दौड़ लगाएगी भारत की इकोनॉमी, इस ग्लोबल रेटिंग एजेंसी की बड़ी भविष्यवाणी



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments