Saturday, February 7, 2026
HomeखेलT20 World Cup 2026 Bowling Role; Ian Bishop

T20 World Cup 2026 Bowling Role; Ian Bishop


स्पोर्ट्स डेस्क6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज कमेंटेटर और इयान बिशप ने अहम बातें कही हैं। उनका मानना है कि इस वर्ल्ड कप में सिर्फ पावर-हिटिंग नहीं, बल्कि गेंदबाजी की गहराई भी असली अंतर पैदा करेगी।

ICC एक्सपर्ट बिशप के मुताबिक वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें बल्लेबाजी में तो बेहद ताकतवर हैं, लेकिन खिताब जीतने के लिए बॉलिंग यूनिट का मजबूत होना जरूरी है।

पेसर्स को वैरिएशन पर भरोसा करना होगा शुक्रवार को जियोस्टार मीडिया डे के दौरान दैनिक भास्कर के सवाल पर सबकॉन्टिनेंट की परिस्थितियों पर बात करते हुए बिशप ने कहा, यहां तेज गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती छोटे मैदान और फ्लैट पिचें हैं। ऐसे में उन्हें यॉर्कर, स्लोअर बॉल, कटर और वैरिएशन पर भरोसा करना होगा। साथ ही कहा, बॉलर्स यहां ज्यादा रन खा सकते हैं, लेकिन आत्मविश्वास बनाए रखना बेहद जरूरी है।

टीम इंडिया प्रबल दावेदार भारत को लेकर बिशप ने कहा, भारत सबसे प्रबल दावेदार है। वे मौजूदा चैंपियन हैं, अपनी शानदार फॉर्म के कारण वर्ल्ड की टॉप रैंकिंग वाली टीम हैं, उनके पास बेस्ट बैकअप टीम है। वर्ल्ड के टॉप स्पिनर हैं और जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं, और वे अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे हैं।

टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन है।

टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन है।

कमिंस-हेजलवुड की गैरमौजूदगी से नुकसान ऑस्ट्रेलिया को लेकर इयान बिशप ने कहा, उनकी बल्लेबाजी में जबरदस्त छक्के लगाने की ताकत है और उन्हें कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हालांकि जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे अहम गेंदबाजों की गैरमौजूदगी टीम के लिए कमजोरी बन सकती है, खासकर अगर पिच पर स्पिन या सीम को मदद मिले।

———————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में हारते-हारते जीता पाकिस्तान, नीदरलैंड 3 विकेट से हारा

2009 का चैंपियन पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में नीदरलैंड से हारते-हारते जीत गया। टीम को जीत के लिए आखिरी 2 ओवर में 29 रन बनाने थे। उसे फहीम अशरफ ने 19वें ओवर में 3 छक्के लगाकर 3 विकेट की जीत दिलाई। पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments