Saturday, February 7, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीiPhone 15 256GB वाले वेरिएंट में बड़ा Price Cut, यहां मिलेगा सबसे...

iPhone 15 256GB वाले वेरिएंट में बड़ा Price Cut, यहां मिलेगा सबसे सस्ता


iPhone 15 256GB, iPhone 15 256GB Price cut- India TV Hindi
Image Source : APPLE
आईफोन 15 की कीमत में भारी कटौती।

iPhone 15 के 256GB वाले वेरिएंट की कीमत में एक बार फिर से भारी कटौती कर दी गई है। एप्पल का यह आईफोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। रिलायंस डिजिटल पर चल रहे सेल में एप्पल का यह आईफोन काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन की खरीद पर प्राइस कट के अलावा बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यह आईफोन 2024 में लॉन्च किया गया था।

iPhone 15 की कीमत में कटौती

एप्पल का यह आईफोन तीन स्टोरेज ऑप्शन- 128GB, 256GB और 512GB में आता है। iPhone 15 के 128GB वाले वेरिएंट की कीमत में 24,000 रुपये की कटौती की गई है। इसके अलावा 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। एप्पल ने इस आईफोन को 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। रिलायंस डिजिटल पर यह 55,900 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। बैंक डिस्काउंट के बाद यह 52,900 रुपये में मिलेगा।

इसके 256GB वाले वेरिएंट को 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। प्राइस कट के बाद यह आईफोन 69,900 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा 4,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह से iPhone 15 256GB वाला वेरिएंट 65,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।

iPhone 15 के फीचर्स

एप्पल का यह आईफोन 6.1 इंच के सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें डायनैमिक आईलैंड वाला डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इस आईफोन में A16 Bionic चिपसेट मिलता है।फोन में 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा आईफोन में क्रैश डिटेक्शन, सैटेलाइट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसे iOS 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया गया था, जिसे iOS 26 में अपग्रेड किया जा सकता है।

iPhone 15 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में 48MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 12MP का सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आईफोन 15 में 12MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें – 14550mAh बैटरी और 12GB रैम वाला 2-इन-1 Android PC भारत में हुआ लॉन्च, जानें कितनी है कीमत





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments