Thursday, February 5, 2026
Homeशिक्षाUPSC CSE 2026 का नोटिफिकेशन जारी, जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती...

UPSC CSE 2026 का नोटिफिकेशन जारी, जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती और कब तक कर सकते हैं आवेदन


संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही देश के लाखों युवाओं का IAS, IPS और IFS बनने का सपना एक बार फिर औपचारिक रूप से शुरू हो गया है. UPSC की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, इस बार सिविल सेवा परीक्षा के जरिए कुल 933 पदों पर भर्ती की जाएगी.

UPSC ने जारी किया नॉटिफिकेशन

UPSC CSE 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले पात्रता शर्तें, आवेदन शुल्क, आयु सीमा और अन्य दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें.

इस परीक्षा के माध्यम से भरे जाने वाले 933 पदों में से 33 पद दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं. इनमें

7 पद दृष्टिबाधित एवं कम दृष्टि वाले उम्मीदवारों के लिए

11 पद श्रवण बाधित उम्मीदवारों के लिए

8 पद शारीरिक अक्षमता से ग्रस्त उम्मीदवारों के लिए

7 पद बहु-दिव्यांगता श्रेणी के लिए आरक्षित हैं

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अंतिम पदों की संख्या में बदलाव संभव है, क्योंकि कैडर कंट्रोलिंग अथॉरिटी से अंतिम आंकड़े प्राप्त होने के बाद संशोधन किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग में MTS और टैक्स असिस्टेंट की भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका, 81,100 तक मिलेगी सैलरी

कितनी होगी उम्र सीमा, जान लीजिए

UPSC CSE 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है. इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी. UPSC ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और अंतिम तारीख का इंतजार न करें. सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में मानी जाती है, ऐसे में सही रणनीति और समयबद्ध तैयारी ही सफलता की कुंजी है. देशभर के अभ्यर्थियों के लिए यह नोटिफिकेशन एक बड़ी खबर मानी जा रही है और शिक्षा जगत में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: CBSE छात्रों के लिए खुशखबरी, अब 12वीं के अंकों से कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के UG कोर्स में मिलेगा मौका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments