एक्ट्रेस शमिता शेट्टी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में आ गई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल हैं. इसी बीच टेक्नो आर्टिस्ट दीपेश शर्मा के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. दीपेश संग शमिता के अफेयर की खबरें चर्चा में आ गई हैं.
लव लाइफ को लेकर चर्चा में शमिता शेट्टी
दीपेश ने शमिता के साथ के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई फोटोज शेयर की. इन तस्वीरों में साथ पोज देते दिखे. शिल्पा शेट्टी भी इस वक्त साथ थीं. फोटोज के कैप्शन में उन्होंने लिखा- हैप्पी बर्थडे हमेशा हंसाने वाली मेरी दोस्त. वो जो मेरी सारी कहानियां जानती है और फिर भी मेरे साथ रहती है. लव यू मेरी Shamster. इस पर शमिता ने कमेंट कर लिखा-Aww. उन्होंने साथ में रेड हार्ट इमोजी बनाए.
उनकी इस पोस्ट के बाद अफेयर की खबरें चर्चा में आ गई. हालांकि, शमिता या फिर दीपेश की तरफ से इसे लेकर अभी तक कोई कंफर्मेशन नहीं है.
राकेश बापत संग रहा था अफेयर
बता दें कि शमिता का अफेयर एक्टर राकेश बापत संग रहा था. राकेश और शमिता बिग बॉस ओटीटी में मिले थे. लेकिन ये रिश्ता ज्यादा चला नहीं था. उन्होंने 2022 में ब्रेकअप कर लिया था. इसके बाद उनका नाम आमिर अली के साथ भी जोड़ा गया था. आमिर और शमिता का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आमिर शमिता को पार्टी के बाहर किस करते दिखे थे. लेकिन शमिता और आमिर ने ये साफ किया कि वो दोनों सिर्फ दोस्त हैं.
शमिता ने मोहब्बतें, द टैलेंट, फरेब, कैश, मेरे यार की शादी है, जहर, बेवफा, अग्निपंख जैसी फिल्में की हैं. फिल्मी दुनिया में शमिता को वो सक्सेस नसीब नहीं हुई जो उनकी बहन शिल्पा शेट्टी को मिली. शमिता शेट्टी 47 साल की हैं और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है.


