Wednesday, February 4, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीOppo Find X10 प्रो पर बड़ा दावा, दो 200-मेगापिक्सेल रियर कैमरा के...

Oppo Find X10 प्रो पर बड़ा दावा, दो 200-मेगापिक्सेल रियर कैमरा के साथ होगा लॉन्च,और क्या होगा खास-जानें


Oppo Find X9 Pro- India TV Hindi
Image Source : OPPO
ओप्पो फाइंड एक्स9 प्रो

Oppo Find X10 Pro: नवंबर 2025 में भारत में Oppo Find X9 सीरीज लॉन्च हुई थी। इस सीरीज में स्टैंडर्ड Find X9 और Find X9 Pro मॉडल शामिल थे और इनको अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था। हालांकि इनका लॉन्च हुए अभी कुछ ही महीने हुए हैं लेकिन इसके सक्सेसर फोन के बारे में लीक ऑनलाइन सामने आने लगे हैं। एक टिपस्टर ने अफवाहों में घिरे Oppo Find X10 Pro के कैमरा कॉन्फिगरेशन को लीक किया है जिसमें कैमरे के मामले में बड़े अपग्रेड होने की बात कही जा रही है। Oppo Find X9 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर लगा है। इसमें फ्लैगशिप मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट है।

Oppo Find X10 Pro के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स (संभावित)

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर एक पोस्ट में एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया है। रिपोर्ट के मुताबिक ये स्पेसिफिकेशन्स Oppo Find X10 Pro के हैं। इस फोन के साल के आखिर में लॉन्च होने की उम्मीद है और बताया जा रहा है कि Oppo Find X10 Pro में पीछे की तरफ दो 200-मेगापिक्सल के कैमरे होंगे।

खबरों के मुताबिक Oppo Find X10 Pro में 1/1.3 इंच सेंसर वाला 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 1/1.3 इंच सेंसर वाला 200-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। Oppo Find X9 Pro की तुलना में Find X10 Pro में कैमरे के मामले में महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि खबरों के मुताबिक इसमें अपने पहले के मॉडल की तुलना में थोड़े छोटे सेंसर होंगे। इस कथित बताए जा रहे स्मार्टफोन के बाकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स जिनमें चिपसेट, बैटरी कैपिसिटी, चार्जिंग स्पीड और डिस्प्ले शामिल हैं, वो अभी तक सीक्रेट रखे गए हैं।

ओप्पो फाइंड एक्स9 प्रो की खासियतें

ओप्पो फाइंड एक्स9 प्रो में मीडयाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट, 16जीबी एलपीडीडीआर5x RAM और 512जीबी इंटरनल स्टोरेज है। इसमें 7500mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी है और यह 80W सुपरवूक वायर्ड और 50W एयरवूक वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन को नवंबर 2025 में भारत में 16जीबी+512जीबी रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए 1,09,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

ये भी पढ़ें 

एयरटेल के चुनिंदा प्लान के साथ मिलने लगा ये धांसू डेटा बेनेफिट, यूजर्स जानेंगे तो हो जाएंगे बेहद खुश





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments