Wednesday, February 4, 2026
Homeशिक्षाCBSE Admit Card 2026 जारी, 10वीं 12वीं के छात्र यहां से करें...

CBSE Admit Card 2026 जारी, 10वीं 12वीं के छात्र यहां से करें डाउनलोड


सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) से पढ़ाई कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी और जरूरी खबर सामने आई है. CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं. जिन छात्रों की परीक्षाएं इस साल होने वाली हैं, उनके लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट होता है, क्योंकि इसके बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलती है.

हर साल की तरह इस बार भी CBSE ने छात्रों के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से जारी किए हैं. हालांकि, छात्र खुद सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते, स्कूल प्रशासन को ही CBSE के आधिकारिक पोर्टल से हॉल टिकट डाउनलोड कर छात्रों को उपलब्ध कराना होगा. CBSE की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली हैं. ऐसे में अब परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ छात्रों को अपने एडमिट कार्ड की सही तरीके से जांच भी कर लेनी चाहिए, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो. 
 
कहां से डाउनलोड होगा CBSE Admit Card 2026?

CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड परीक्षा संगम पोर्टल पर अपलोड किए हैं. यह पोर्टल खास तौर पर स्कूलों और परीक्षा से जुड़े कामों के लिए बनाया गया है. स्कूल के अधिकृत अधिकारी अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

CBSE 10th–12th Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

1. स्कूलों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं. 

2. होमपेज पर दिए गए परीक्षा संगम पोर्टल के लिंक पर क्लिक करें. 

3.  अब मुख्य परीक्षा 2026 से जुड़ा सेंटर मटेरियल सेक्शन खोजें. 

4. यहां पर क्लास 10 या क्लास 12 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें. 

5. स्कूल की यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें. 

6.  स्क्रीन पर छात्रों का एडमिट कार्ड दिखाई देगा. 

7. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें. इसके बाद स्कूल छात्रों को उनके एडमिट कार्ड उपलब्ध कराएंगे. 

छात्रों के लिए जरूरी निर्देश

छात्रों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड मिलने के बाद उसे ध्यान से जरूर चेक करें. खासकर छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता, सेंटर कोड, सभी विषयों के नाम और उनके कोड, परीक्षा की तारीख और समय, अगर किसी भी जानकारी में गलती नजर आती है, तो छात्र तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें और उसे सही करवाएं. 

यह भी पढ़ें – अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान कर सकती है सरकार, अर्धसैनिक बलों में होंगे एडजस्ट!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments