Sunday, December 28, 2025
HomeखेलIND vs SL 4th Women's T20 Shafali Varma Vaishnavi Sharma | भारतीय...

IND vs SL 4th Women’s T20 Shafali Varma Vaishnavi Sharma | भारतीय विमेंस ने श्रीलंका को 222 रन का टारगेट दिया: कप्तान चमारी अटापट्टू 52 रन बनाकर आउट, वैष्णवी शर्मा ने कैच कराया; स्कोर 183/5


तिरुवनंतपुरम1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
विकेट की खुशी मनातीं इंडिया विमेंस की प्लेयर्स। - Dainik Bhaskar

विकेट की खुशी मनातीं इंडिया विमेंस की प्लेयर्स।

इंडिया विमेंस ने टी-20 क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। रविवार को चौथे टी-20 में भारत ने श्रीलंका को 222 रन का टारगेट दिया। इससे पहले भारत का बेस्ट स्कोर 217 रन था, टीम ने 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह स्कोर बनाया था।

श्रीलंका ने 19 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिए हैं। निलाक्षी डी सिल्वा (13 रन) और रश्मिका सेवांदी (4 रन) पिच पर हैं। कविषा दिलहारी 13 और हर्षिता समरविक्रमा 20 रन बनाकर आउट हुईं।

इमेशा दुलानी 29 बनाकर रन आउट हुईं। कप्तान चमारी अटापट्टू 52 रन बनाकर आउट हुईं, उन्हें वैष्णवी शर्मा ने कैच कराया। हसिनी परेरा 33 रन बनाकर आउट हुईं, उन्हें अरुंधति रेड्डी ने कैच कराया।

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की फिफ्टी की बदौलत भारत ने 2 विकेट पर 221 रन बनाए।

ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी की। शेफाली ने सीरीज में लगातार तीसरी फिफ्टी लगाई। वे 79 रन बनाकर आउट हुईं। मंधाना ने 35 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और 80 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इस पारी के साथ मंधाना ने अपने 10 हजार इंटरनेशनल रन भी पूरे किए। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाली चौथी महिला क्रिकेटर बन गईं।

मिडिल ऑर्डर में ऋचा घोष ने 16 गेंदों पर 40 रन नाबाद बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर 10 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारतीय टीम ने पहले 3 टी-20 जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टीम ने 2 मुकाबले 8 विकेट और एक मुकाबला 7 विकेट के अंतर से जीता।

लाइव अपडेट्स

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्री चरणी को पहला विकेट

20वें ओवर में श्रीलंका ने छठा विकेट गंवाया। ओवर की तीसरी गेंद पर श्री चरणी ने रश्मिका सेवांदी को बोल्ड कर दिया।

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अरुंधति रेड्डी को दूसरा विकेट

श्रीलंका ने 19वें ओवर में पांचवां विकेट भी गंवा दिया। ओवर की दूसरी बॉल अरुंधति रेड्डी ने गुड लेंथ पर फेंकी। कविषा दिलहारी ने बड़ा शॉट खेला, गेंद लॉन्ग ऑन की ओर गई। जहां जी कमलिनी ने 4 प्रयास में बेहतरीन कैच पकड़ लिया। दिलहारी ने 13 रन बनाए।

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वैष्णवी शर्मा को दूसरा विकेट

17वें ओवर में श्रीलंका ने चौथा विकेट भी गंवा दिया। ओवर की दूसरी बॉल दीप्ति शर्मा ने गुड लेंथ पर फेंकी। हर्षिता समरविक्रमा बड़ा शॉट खेलने गईं, लेकिन स्टंपिंग हो गईं। उन्होंने 20 रन बनाए।

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा

16वें ओवर में श्रीलंका ने तीसरा विकेट गंवाया। ओवर की पहली ही गेंद पर इमेशा दुलानी रन आउट हो गईं। उन्होंने 29 रन बनाए।

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कप्तान अटापट्टू कैच आउट

विकेट की खुशी मनातीं टीम इंडिया की प्लेयर्स।

विकेट की खुशी मनातीं टीम इंडिया की प्लेयर्स।

13वें ओवर में श्रीलंका ने दूसरा विकेट भी गंवा दिया। ओवर की पांचवीं बॉल वैष्णवी शर्मा ने गुड लेंथ पर फ्लाइटेड फेंकी। चमारी अटापट्टू ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन लॉन्ग ऑफ पर कैच हो गईं। उन्होंने 52 रन बनाए।

चमारी अटापट्टू ने सीरीज में पहली फिफ्टी लगाई।

चमारी अटापट्टू ने सीरीज में पहली फिफ्टी लगाई।

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका की सेंचुरी पूरी

11वें ओवर में श्रीलंका ने अपने 100 रन पूरे कर लिए। कप्तान चमारी अटापट्टू और इमेशा दुलानी पिच पर मौजूद रहीं।

03:40 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हसिनी परेरा कैच आउट

विकेट की खुशी मनातीं भारत की प्लेयर्स।

विकेट की खुशी मनातीं भारत की प्लेयर्स।

श्रीलंका ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में पहला विकेट गंवाया। ओवर की तीसरी बॉल अरुंधति रेड्डी ने गुड लेंथ पर फेंकी। हसिनी परेरा बड़ा शॉट खेलने गईं, लेकिन मिड ऑफ पर कप्तान हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच हो गईं।

03:30 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका की तेज शुरुआत

श्रीलंका विमेंस टीम ने तेज शुरुआत की। टीम ने 4 ओवर में ही फिफ्टी पूरी कर ली। हसिनी परेरा ने रेणुका सिंह की बॉल पर दो चौके लगाकर टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया।

03:19 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पहले ओवर में अटापट्टू ने 3 चौके लगाए

222 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंकाई टीम ने अपना खाता चौके से खोला। कप्तान चमारी अटापट्टू ने रेणुका सिंह के पहले ओवर में 12 रन बनाए। उन्होंने इस ओवर में 3 बाउंड्री लगाई।

03:09 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

भारत ने श्रीलंका को 222 रन का टारगेट दिया

03:06 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

आखिरी ओवर में 14 रन बने

भारतीय पारी के आखिरी ओवर में 14 रन बने। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस ओवर में एक सिक्स और एक चौका लगाकर भारत का स्कोर 221 रन पहुंचा दिया।

02:55 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

ऋचा के चौके से भारत 200 रन पार

ऋचा घोष ने चौका लगाकर भारत का स्कोर 200 रन के पर पहुंचाया। कविषा दिलहरी के इस ओवर में उन्होंने 23 रन बनाए।

02:41 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मंधाना 80 रन बनाकर आउट

17वें ओवर में श्रीलंका को दूसरा विकेट मिला। स्मृति मंधाना 80 रन बनाकर कैच आउट हो गईं, उन्हें मालशा शेहानी ने स्क्वेयर लेग पोजिशन पर कैच कराया। मंधाना ने 11 चौके और 3 छक्के लगाए।

02:37 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

शेफाली 79 रन बनाकर आउट

16वें ओवर में भारत ने पहला विकेट गंवाया। ओवर की दूसरी गेंद पर शेफाली वर्मा कैच हो गईं, उन्हें निमाषा मदुशानी ने पवेलियन भेजा। शेफाली ने 46 गेंद पर 79 रन बनाए।

02:32 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

भारत की टॉप सिक्स हिटर बनीं मंधाना 

स्मृति मंधाना ने 15वें ओवर में अपना तीसरा सिक्स लगाया। इसी के साथ वे टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली खिलाड़ी भी बन गईं। वे कप्तान हरमनप्रीत कौर से आगे निकलीं, जिनके नाम 77 सिक्स हैं।

02:29 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

भारत के लिए बेस्ट पार्टनरशिप

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए बेस्ट पार्टनरशिप का रिकॉर्ड भी बना लिया। दोनों ने अपना ही रिकॉर्ड सुधारा। इससे पहले 2019 में दोनों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 149 रन जोड़े थे। दोनों ने मिलकर अब श्रीलंका के खिलाफ 150 रन की पार्टनरशिप कर ली।

02:20 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मंधाना ने सीरीज में पहली फिफ्टी लगाई

स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन भी पूरे कर लिए।

स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन भी पूरे कर लिए।

12वें ओवर में ओपनर स्मृति मंधाना ने भी अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने रश्मिका सेवांदी के खिलाफ 4 गेंद पर 14 रन बनाकर 35 गेंद पर फिफ्टी पूरी की। यह उनके टी-20 करियर की 32वीं हाफ सेंचुरी रही।

02:13 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

शेफाली की चौके से फिफ्टी

शेफाली वर्मा सीरीज में 200 रन पूरे कर चुकी हैं।

शेफाली वर्मा सीरीज में 200 रन पूरे कर चुकी हैं।

11वें ओवर में शेफाली वर्मा ने चौका लगाकर 30 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने निमाषा मदुशानी के खिलाफ ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का भी लगाया। शेफाली की यह टी-20 सीरीज में लगातार तीसरी फिफ्टी रही।

01:58 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मंधाना के 10 हजार रन पूरे

भारत की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने 10 हजार इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए। उन्होंने 7वें ओवर में सिंगल लेकर इस रिकॉर्ड को हासिल किया। वे ऐसा करने वालीं चौथी ही महिला क्रिकेटर बनीं। उनसे भारत की ही मिताली राज, न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स और इंग्लैंड की शार्लोट एडवर्ड्स ही ऐसा कर सकीं। मिताली 10,868 रन के साथ विमेंस क्रिकेट की टॉप स्कोरर हैं।

01:58 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पावरप्ले में भारत ने विकेट नहीं गंवाया

इंडिया विमेंस ने पावरप्ले में 62 रन बनाए।

इंडिया विमेंस ने पावरप्ले में 62 रन बनाए।

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावरप्ले के 6 ओवरों में स्कोर 62 रन तक पहुंचा दिया।

01:44 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

3 ओवर में 26 रन बनाए

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंडिया विमेंस ने तेज शुरुआत की। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने 3 ही ओवर में टीम का स्कोर 26 रन तक पहुंचा दिया।

01:33 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पहले ओवर में 10 रन बने

शेफाली वर्मा पिछले 2 टी-20 में फिफ्टी लगा चुकी हैं।

शेफाली वर्मा पिछले 2 टी-20 में फिफ्टी लगा चुकी हैं।

भारत के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ओपनिंग करने उतरीं। दोनों ने मालशा शेहानी के खिलाफ पहले ओवर में 10 रन बटोरे। मंधाना ने 2 चौके लगाए।

01:25 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, रेणुका सिंह, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी।

श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, इमेशा दुलानी, निलाक्षी डी सिल्वा, कविषा दिलहारी, काव्या कविंदी, रश्मिका सेवांदी, मालशा शेहानी और निमाषा मीपागे।

01:03 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी

तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका की कप्तानी चमारी अटापट्टू ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। दोनों ही टीमों ने प्लेइंग-11 में 2-2 बदलाव किए।

12:45 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

10 हजार रन के करीब मंधाना

  • भारत की उप कप्तान स्मृति मंधाना 10 हजार इंटरनेशनल रन के करीब हैं। वे मुकाबले में 27 रन बनाते ही इस रिकॉर्ड को हासिल कर लेंगी।
  • दीप्ति शर्मा विमेंस टी-20 में टॉप विकेट टेकर बनने से महज 1 विकेट दूर हैं। उनके ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट के बराबर 151 विकेट हैं।

12:44 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

तीसरे टी-20 में शेफाली की मैच विनिंग पारी

तिरुवनंतपुरम में 26 दिसंबर को तीसरा टी-20 खेला गया। श्रीलंका 7 विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी। रेणुका ठाकुर ने 21 रन देकर 4 विकेट लिए। भारत ने 13.2 ओवर में 2 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। शेफाली वर्मा ने 42 गेंद पर 79 रन बनाए। रेणुका प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।

रेणुका ठाकुर सीरीज की टॉप विकेट टेकर हैं।

रेणुका ठाकुर सीरीज की टॉप विकेट टेकर हैं।

12:44 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

दूसरे टी-20 में वैष्णवी शर्मा को 2 विकेट

विशाखापट्टनम में 23 दिसंबर को दूसरा टी-20 खेला गया। श्रीलंका 9 विकेट खोकर 128 रन ही बना सका। वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए। इंडिया विमेंस ने 11.5 ओवर में 3 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। शेफाली वर्मा ने 34 गेंद पर 69 रन बनाए, वे प्लेयर ऑफ द मैच भी चुनी गईं।

12:43 PM28 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पहले टी-20 में 8 विकेट से जीता भारत

विशाखापट्टनम ही 21 दिसंबर को पहला टी-20 खेला गया। श्रीलंका 6 विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी। विष्मी गुणारत्ने ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। भारत ने 14.4 ओवर में महज 2 विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया। जेमिमा रोड्रिग्ज ने 44 गेंद पर 69 रन बनाए, वे प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।

वैष्णवी शर्मा ने पहले टी-20 में डेब्यू किया, लेकिन वे कोई विकेट नहीं ले सकीं।

वैष्णवी शर्मा ने पहले टी-20 में डेब्यू किया, लेकिन वे कोई विकेट नहीं ले सकीं।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments