Friday, January 2, 2026
Homeअंतर्राष्ट्रीय समाचारPakistan PM Shehbaz Gatecrashes Putin–Erdogan Meeting After Long Wait at Turkmenistan Forum...

Pakistan PM Shehbaz Gatecrashes Putin–Erdogan Meeting After Long Wait at Turkmenistan Forum | पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे पाकिस्तानी PM, VIDEO: रूसी राष्ट्रपति ने 40 मिनट इंतजार कराया था; पत्रकार को देख पुतिन ने आंख मारी


  • Hindi News
  • International
  • Pakistan PM Shehbaz Gatecrashes Putin–Erdogan Meeting After Long Wait At Turkmenistan Forum

मॉस्को6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
तुर्कमेनिस्तान में 40 मिनट तक इंतजार करने के बाद शहबाज सीधा पुतिन के मीटिंग रूम में घुस गए। - Dainik Bhaskar

तुर्कमेनिस्तान में 40 मिनट तक इंतजार करने के बाद शहबाज सीधा पुतिन के मीटिंग रूम में घुस गए।

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मीटिंग में जबरन घुस गए। इस दौरान पुतिन तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के साथ मीटिंग कर रहे थे।

यह मामला तुर्कमेनिस्तान का है। यहां इंटरनेशनल पीस एंड ट्रस्ट फोरम की मीटिंग हो रही है। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन और पीएम शहबाज के बीच मीटिंग होनी थी। लेकिन शहबाज को 40 मिनट तक इंतजार कराने के बाद भी पुतिन उनसे मिलने नहीं पहुंचे।

इसके बाद शहबाज थककर वहां से निकल गए और पुतिन-एर्दोगन की चल रही मीटिंग में शामिल होने चले गए। 10 मिनट बाद शहबाज को अकेले वहां से निकलते देखा गया।

कुछ देर बाद जब पुतिन वहां से निकले तो उन्होंने एक पत्रकार को देख आंखों से इशारा किया। यह सभी घटनाएं वीडियो में कैद हो गई हैं। रूसी वेबसाइट आरटी न्यूज ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इस घटना को 4 तस्वीरों में देखिए…

पाकिस्तान पीएम पुतिन से मीटिंग के लिए इंतजार करते हुए।

पाकिस्तान पीएम पुतिन से मीटिंग के लिए इंतजार करते हुए।

40 मिनट तक इंतजार करने के बाद पीएम शहबाज खुद उनसे मिलने निकल गए।

40 मिनट तक इंतजार करने के बाद पीएम शहबाज खुद उनसे मिलने निकल गए।

10 मिनट बाद शहबाज शरीफ कमरे से निकल गए।

10 मिनट बाद शहबाज शरीफ कमरे से निकल गए।

पत्रकार के सवाल पर पुतिन ने उसे आंख मार दी।

पत्रकार के सवाल पर पुतिन ने उसे आंख मार दी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments