Sunday, July 12, 2026
HomeखेलISPL auction 2025 sachin tendulkar | ISPL नीलामी में 144 खिलाड़ियों पर...

ISPL auction 2025 sachin tendulkar | ISPL नीलामी में 144 खिलाड़ियों पर ₹10 करोड़ खर्च: सचिन ने कहा-खुद से मुकाबला करो, जुनून और मेहनत ही आपको आगे ले जाएगी


4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
ISPL ऑक्शन में सचिन तेंदुलरक और अक्षर कुमार। - Dainik Bhaskar

ISPL ऑक्शन में सचिन तेंदुलरक और अक्षर कुमार।

इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) सीजन-3 की नीलामी के दौरान क्रिकेट आइकॉन सचिन तेंदुलकर ने सभी खिलाड़ियों को मेहनत, जुनून और आत्म-सुधार पर केंद्रित रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी और से नहीं, बल्कि खुद के कल से मुकाबला करना ही असली प्रगति है।

ISPL 9 जनवरी से 6 फरवरी के बीच सूरत में खेला जाएगा। इसमें आठ टीमें हिस्स लेंगी। मुंबई में ऑक्शन हुआ। इस अवसर पर सलमान मान, सैफ अली और अक्षर कुमार भी मौजूद रहे। इस बार ऑक्शन में 101 शहरों के 408 खिलाड़ी उतरे। जिसमें 144 खिलाड़ियों पर करीब ₹10 करोड़ खर्च किए गए। विजय पावले ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें पिछली बार की चैंपियन माझी मुंबई ने ₹32.50 लाख में खरीदा।

ISPL ऑक्शन के दौरान सचिन तेंदुलकर सहित के कई स्टार मौजूद रहे।

ISPL ऑक्शन के दौरान सचिन तेंदुलकर सहित के कई स्टार मौजूद रहे।

क्रिकेट इसलिए खेला क्योंकि मुझे इससे बेइंतहा प्यार था

सचिन तेंदुलकर ने बताया कि क्रिकेट उनके लिए हमेशा जुनून रहा। उन्होंने कहा,’मैंने क्रिकेट खेलना इसलिए शुरू किया क्योंकि मुझे इस खेल से बेहद प्यार था। मैं बस भारत के लिए खेलना चाहता था और इसके लिए जो भी करना पड़े, मैं तैयार था।’उन्होंने कहा कि करियर के शुरुआती दिनों में भी वे कड़ी मेहनत से पीछे नहीं हटे।

“एक समय ऐसा था जब मैंने गर्मी की छुट्टियों में 55 दिन लगातार अभ्यास किया और बीमार पड़ गया। जुनून और जोश नहीं होगा, तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे।’

उम्मीदें दबाव नहीं, पिछली मेहनत की पहचान

सचिन ने कहा कि प्रदर्शन के साथ उम्मीदें जुड़ना स्वाभाविक है। उम्मीदें इसलिए होती हैं क्योंकि आपने पहले अच्छा किया है। इसे दबाव समझने के बजाय इसे अपनी मेहनत की पहचान की तरह देखें।

विजय पावले ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी विजय पावले ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें पिछली बार की चैंपियन माझी मुंबई ने ₹32.50 लाख में खरीदा। उन्होंने पिछले सीज़न में मुंबई को खिताब दिलाया था। वेस्ट ज़ोन के ही केतन म्हात्रे को चेन्नई सिंगम्स ने ‘राईट टू मैच’ (आरटीएम) कार्ड का उपयोग करके ₹26.40 लाख में रिटेन किया, जिससे वह दिन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

टीमें और स्क्वॉड

1. माझी मुंबई

कुल खर्च: ₹1,36,95,000; पर्स में शेष: ₹13.05 लाख

स्क्वॉड: अभिषेक कुमार डालहोर (रिटेन, 26.65 लाख), विजय पावले (32.50 लाख), एजाज़ बेपारी (16 लाख), थॉमस डायस (10 लाख), बंटी पटेल (8 लाख), गजेंद्र गोस्वामी (5.80 लाख), इज़ाह अहमद (4.40 लाख), कबीर सिंह (3.40 लाख), वेदांत देसाई (3.20 लाख), दर्शन बांडेकर (3 लाख), जिग्नेश राजपूत (3 लाख), एशांत शर्मा (3 लाख), जयदीप भोंडीवाले (3 लाख), राजा कुसुम (3 लाख), महेंद्र चंदन (3 लाख), मनीष वाघमारे (3 लाख), मोहम्मद ज़ीशान (3 लाख), अभिषेक पटेल (3 लाख)

2. चेन्नई सिंगम्स

कुल खर्च: ₹1,41,77,000; पर्स में शेष: ₹8.23 लाख

स्क्वॉड: जगन्नाथ सरकार (रिटेन, 20.02 लाख), केतन म्हात्रे (26.40 लाख), अनुराग सरशर (19.20 लाख), अंकुर सिंह (11 लाख), राजेश सोरटे (10 लाख), मोहम्मद नदीम (5.50 लाख), आशीष पाल (5.25 लाख), आर्यन खारकर (4 लाख), अमन यादव (3.80 लाख), धीरज सिंह (3.60 लाख), संभाजी पाटिल (3 लाख), नागेश वाडेकर (3 लाख), सरफराज खान (12 लाख), अंकित यादव (3 लाख), मोयउद्दीन शेख (3 लाख), किसान सातपुते (3 लाख), सुनील कुमार (3 लाख), गणेश शिल्लिक्यातर (3 लाख)

3. टाइगर्स ऑफ कोलकाता

कुल खर्च: ₹1,40,50,000; पर्स में शेष: ₹9.5 लाख

स्क्वॉड: भावेश पवार (रिटेन, 11.05 लाख), सैफ अली (23.65 लाख), सरोज प्रमाणिक (20.60 लाख), रजत मुंडे (15.05 लाख), विवेक शेलार (7 लाख), महेश नांगुडे (7.50 लाख), करण मोरे (5.75 लाख), पवन केने (6.50 लाख), अंकित यादव (6.50 लाख), कृष्णा गवली (8.50 लाख), ऋतिक पाटिल (4.60 लाख), विवेक मोहनान (4.40 लाख), शिवम कुमार (3.80 लाख), हिमांशु पाटिल (3.60 लाख), प्रभजोत सिंह (3 लाख), आरिश खान (3 लाख), फिरदौस आलम (3 लाख), किरण पवार (3 लाख)

4. फाल्कन राइजर्स हैदराबाद

कुल खर्च: ₹1,46,60,000; पर्स में शेष: ₹3.4 लाख

स्क्वॉड: मंसूर केएल (रिटेन, 4.50 लाख), योगेश पेनकर (22.45 लाख), श्रेयश कदम (19.80 लाख), प्रवीण कुमार (16.50 लाख), विश्वजीत ठाकुर (15 लाख), विक्की भोईर (12 लाख), विशाल यादव (10 लाख), वरुण कुमार (6.75 लाख), नितिन अनिली मतुंगे (6 लाख), संस्कार ध्यानी (4.80 लाख), प्रशांत घरात (4.40 लाख), आकाश गौतम (4.20 लाख), लोकेश (4 लाख), प्रितपाल सिंह (4 लाख), आशीर्वाद ठाकुर (3.20 लाख), रुतिक गजर (3 लाख), पप्पू तोडकर (3 लाख), विक्की पुजारी (3 लाख)

5. श्रीनगर के वीर कुल खर्च: ₹59,80,000; पर्स में शेष: ₹90.2 लाख

स्क्वॉड: धनंजय भिंताडे (8 लाख), मैकमिलन गोविंद (3.20 लाख), प्रज्योत आंभिरे (3.20 लाख), हर्ष भोईर (3 लाख), मंगेश वैती (3 लाख), आर्यन नायक (3 लाख), रुद्र पाटिल (3 लाख), हर्ष अडसुल (3 लाख), देवेंद्र काले (3 लाख), राजू मुखिया (3 लाख), दिलीप बिंजवा (3.40 लाख), आदित्य विक्रम (3 लाख), मिनाद मांजरेकर (3 लाख), साहिश म्हात्रे (3 लाख), अमोल निलगुडे (3 लाख), शाहरुख खान (3 लाख), अरविंद कुमार (3 लाख), मोहम्मद राज़ी (3 लाख)।

6. बेंगलुरु स्ट्राइकर्स

कुल खर्च: ₹1,43,85,000; पर्स में शेष: ₹6.15 लाख

स्क्वॉड: राजेंद्र सिंह (26.10 लाख), फ़र्दीन काज़ी (22.30 लाख), कृष्णा पवार (15.75 लाख), सुमीत ढेकले (15.5 लाख), ओंकार केनी (7 लाख), अमित पांडे (6.50 लाख), विजय कुमार (6.25 लाख), भूषण गोले (6.25 लाख), बडी राजेश नारायण (5.60 लाख), मोहित राठौड़ (5 लाख), इमरोज़ खान (4.2 लाख), दिब्येंदु पॉल (4 लाख), इमदाद पाशा (4 लाख), ओंकार भाद्रिके (3.40 लाख), रविराज गायकवाड़ (3 लाख), प्रदीप मिश्रा (3 लाख), डेविड गोगोई (3 लाख), शाहिद मीर (3 लाख)।

7. दिल्ली सुपरहीरोज कुल खर्च: ₹59,60,000; पर्स में शेष: ₹90.4 लाख

स्क्वॉड: प्रथमेश पवार (5.80 लाख), आकाश तारेकर (4.20 लाख), नाशंत कुमार (4 लाख), आकाश जागीद (3.40 लाख), जयेश पाटिल (3.20 लाख), श्रवण मिश्रा (3 लाख), सुभाजीत जाना (3 लाख), तबरेज़ अहमद मुग़ल (3 लाख), आकाश सिंह (3 लाख), मोहम्मदसलीम शाहपुर (3 लाख), पदमेश म्हात्रे (3 लाख), विनायक भोईर (3 लाख), विश्वजीत म्हात्रे (3 लाख), धीरज भोईर (3 लाख), नितेश माली (3 लाख), साहिल लोंगले (3 लाख), फिरोज शेख (3 लाख), अमय पाटिल (3 लाख)।

8. अहमदाबाद लायंस

कुल खर्च: ₹1,40,50,000; पर्स में शेष: ₹9.5 लाख

स्क्वॉड: संजय कनौजिया (24.55 लाख), अमित नाइक (17.50 लाख), सिकंदरभाई भट्टी (16.50 लाख), प्रदीप पाटिल (14 लाख), प्रथमेश ठाकरे (12.15 लाख), जिग्नेश पटेल (8.50 लाख), बीरेंद्र राम (6.50 लाख), फ़िरास मोहम्मद (4.60 लाख), अविनाश राणा (3.20 लाख), निज़ाम अली (9 लाख), माजिद यूसुफ शेख (3 लाख), अमय लाड (3 लाख), आसिफ लुहार (3 लाख), ज़ैद खान (3 लाख), दिबाकर गायेन (3 लाख), फरमान खान (3 लाख), आशिक अली बी एस (3 लाख), जयवीर परमार (3 लाख)।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments