Friday, July 11, 2025
Homeअंतर्राष्ट्रीय समाचारThailand PM Protest; Paetongtarn Shinawatra | Cambodia Border Dispute | थाईलैंड में...

Thailand PM Protest; Paetongtarn Shinawatra | Cambodia Border Dispute | थाईलैंड में प्रधानमंत्री शिनवात्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन: सेना के जनरल की आलोचना की; कंबोडियाई नेता के साथ फोन कॉल लीक हुई थी​


बैंकॉक5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शनिवार को हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन कंबोडिया के साथ सीमा विवाद के बीच हुआ।

मई में थाईलैंड और कंबोडिया के बीच एक विवादित बॉर्डर इलाके को लेकर झड़प हुई थी। इसके बाद उन्होंने कंबोडिया के पूर्व पीएम हुन सेन से फोन पर बात की। इस बातचीत में शिनवात्रा ने सेना के जनरल बून्सिन पड़क्लांग की आलोचना की थी।

इस बातचीत का बाद में ऑडियो लीक हो गया। जिसे लेकर शिनवात्रा को माफी मांगनी पड़ी।

बैंकॉक पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने शिनवात्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर अपना विरोध तेज करने की कसम खाई है। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को विजय स्मारक पर अपनी रैली बाद यह शपथ ली।

प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें….

शिनवात्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध करने पहुंचे हजारों प्रदर्शनकारी।

शिनवात्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध करने पहुंचे हजारों प्रदर्शनकारी।

बैंकॉक के विक्ट्री मॉन्युमेंट और गवर्नमेंट हाउस के बाहर करीब 20 हजार लोग प्रदर्शन में शामिल हुए।

बैंकॉक के विक्ट्री मॉन्युमेंट और गवर्नमेंट हाउस के बाहर करीब 20 हजार लोग प्रदर्शन में शामिल हुए।

कंबोडिया के पूर्व पीएम ने थाईलैंड में सत्ता परिवर्तन की मांग की

कंबोडिया के पूर्व प्रधानमंत्री हुन सेन ने शुक्रवार को टेलीविजन पर एक लंबा भाषण दिया। यह भाषण कई घंटों तक चला। इसमें हुन सेन ने पाइतोंग्तार्न और उनके परिवार पर सीधा हमला बोला। सेन ने खुले तौर पर थाईलैंड में सत्ता परिवर्तन की मांग की।

थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने इसे असाधारण कदम बताया। मंत्रालय ने कहा कि थाईलैंड कूटनीति के रास्ते से समाधान चाहता है।

पूर्व पीएम थाक्सिन शिनवात्रा की बेटी हैं पाइतोंग्तार्न

38 वर्षीय पाइतोंग्तार्न देश की 31वीं प्रधानमंत्री हैं। वे थाईलैंड के इतिहास की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री भी हैं। पाइतोंग्तार्न पूर्व पीएम थाक्सिन शिनवात्रा की बेटी और शिनवात्रा फैमिली से प्रधानमंत्री बनने वाली तीसरी नेता हैं।

साथ ही वे इस पद पर पहुंचने वाली देश की दूसरी महिला हैं। उनकी बुआ यिंगलुक थाईलैंड की प्रधानमंत्री बनने वाली देश की पहली महिला थीं।

पाइतोंग्तार्न शिनावत्रा 2023 से फू थाई पार्टी की अध्यक्ष हैं। वे अप्रैल 2023 में हुए चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार भी रही थी। उनके नेतृत्व में पार्टी चुनाव में दूसरे स्थान पर रही।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments