Wednesday, November 12, 2025
HomeखेलVirat Kohli Vs Babar Azam; ICC Rankings 2025 List | Tilak Varma...

Virat Kohli Vs Babar Azam; ICC Rankings 2025 List | Tilak Varma | ICC रैंकिंग- कोहली वनडे बैटर्स में बाबर से आगे निकले: टी-20 में तिलक को 2 स्थान का नुकसान, टेस्ट टीम में इंग्लैंड नंबर-2 पर आया


दुबई6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने ICC वनडे बैटर्स की रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है। ICC ने बुधवार को अपनी ताजा रैंकिंग जारी की।

37 साल के विराट 725 रैंकिंग पॉइंट्स के साथ 5वें स्थान पर आ गए हैं। जबकि बाबर आजम (709 रन) दो स्थान के नुकसान के साथ 7वें नंबर पर आ गए हैं। रोहित शर्मा (781 अंक) और कप्तान शुभमन गिल (745 अंक) चौथे स्थान पर हैं।

इसके अलावा, टी-20 बैटर्स की रैंकिंग में तिलक वर्मा को दो स्थान का नुकसान हुआ है। वे 761 अंक के साथ 5वें नंबर पर आ गए हैं। उन्हें श्रीलंका के पथुम निसंका (779 अंक) और जोस बटलर (770 अंक) चौथे स्थान पर हैं।

सलमान और अबरार करियर बेस्ट रैंकिंग पर पहुंचे पाकिस्तान के सलमान आगा और स्पिनर अबरार अहमद ने वनडे में करियर बेस्ट रैंक हासिल की। दोनों को साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ होम वनडे में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है।

सलमान ने रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में 87 गेंदों पर नाबाद 105 रन बनाए। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 69 और नाबाद 5 रन बनाए थे। वे रैंकिंग में 14 स्थान ऊपर उठकर बैटर्स की सूची में 16वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

T20 बैटर्स में गिल को 8 अंक का फायदा टी-20 बैटर्स रैंकिंग में तिलक वर्मा के अलावा, शुभमन गिल को 8 रैंक का फायदा हुआ है। वे 22वें नंबर पर आ गए हैं। गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 46 और नाबाद 29 रन की पारियां खेली थीं। न्यूजीलैंड के टिम रॉबिन्सन 18 स्थान के फायदे के साथ 23वें स्थान पर आ गए हैं। वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल को 4 स्थान का फायदा हुआ है। वे 30वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 46 और नाबाद 29 रन की पारियां खेली थीं।

शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 46 और नाबाद 29 रन की पारियां खेली थीं।

टी-20 बॉलर्स में जैकब डफी को 8 स्थान का फायदा बॉलर्स रैंकिंग में न्यूजीलैंड के जैकब डफी 6 स्थान ऊपर आए हैं। वे तीसरे स्थान पर हैं। मिचेल सैंटनर 5 स्थान के फायदे के साथ 23वें स्थान पर आ गए हैं। वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज 32वें नंबर पर हैं। अबरार अहमद ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्रमशः 3/53 और 4/27 के आंकड़े हासिल किए। इससे वे गेंदबाजों की रैंकिंग में 17 स्थान ऊपर चढ़कर 20वें नंबर पर आ गए हैं। वे पाकिस्तान के टॉप वनडे गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (16वें स्थान) से अब सिर्फ चार पायदान दूर हैं।

टेस्ट की टीम रैंकिंग में इंग्लैंड नंबर-2 पर आया टेस्ट की टीम रैंकिंग में इंग्लिश टीम नंबर-2 पर आ गई है। बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम ने वर्ल्ड चैंपियन साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ा। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम नंबर-1 पर है। कंगारुओं के 124 रेटिंग पॉइंट्स हैं। वहीं, इंग्लैंड 112 और साउथ अफ्रीका 111 अंक के साथ दूसरे और तीसरे स्थान है। भारत 108 अंक के साथ चौथे नंबर पर हैं।

——————————————–

क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

क्या भारत की मुश्किलें बढ़ाएंगे साउथ अफ्रीका के 5 प्लेयर्स

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट की सीरीज 14 नवंबर से शुरू होने वाली है। पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां स्पिनर्स के अलावा तेज गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग की मदद भी मिलेगी। ऐसे में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज भी टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments