
रियलमी पी4 5जी
Realme P4 सीरीज पिछले दिनों भारत में लॉन्च हुई थी। रियलमी की यह स्मार्टफोन सीरीज 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आती है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल यानी Realme P4 5G को आज भारत में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। पहली सेल में कंपनी फोन की खरीद पर दमदार ऑफर्स दे रही है। फोन में दमदार बैटरी के साथ-साथ हाइपर विजन AI चिप भी मिलता है। आइए, जानते हैं फोन की कीमत और मिलने वाले ऑफर्स के बारे में…
पहली सेल में ऑफर
Realme P4 5G की सेल आज दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी के आधिकारिक ई-स्टोर पर आयोजित की जाएगी। पहली सेल में फोन की खरीद पर 2,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 18,499 रुपये है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 19,499 रुपये और 21,499 रुपये में आएंगे। इसे तीन कलर ऑप्शन स्टील ग्रे, इंजन ब्लू और फोर्ज रेड में खरीदा जा सकता है।
Realme P4 5G के फीचर्स
रियलमी का यह फोन 6.77 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 144Hz हाई रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। रियलमी का यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Realme P4 5G | फीचर्स |
डिस्प्ले | 6.77 इंच, AMOLED, 144Hz |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7400 Ultra |
स्टोरेज | 8GB, 256GB |
बैटरी | 7000mAh, 80W |
कैमरा | 50MP + 8MP, 16MP |
OS | Android 15 |
इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन IP65 और IP66 रेटिंग को सपोर्ट करता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें –
Motorola का 5500mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा वाला 5G फोन हुआ सस्ता