Thursday, August 21, 2025
Homeअंतर्राष्ट्रीय समाचारPutin paid Rs 2.2 crore in cash to refuel his jet in...

Putin paid Rs 2.2 crore in cash to refuel his jet in Alaska; US sanctions were the reason | वर्ल्ड अपडेट्स: पुतिन ने अलास्का में 2.2 करोड़ रुपए नकद देकर जेट में फ्यूल भरवाया; अमेरिकी पाबंदियां वजह बनीं


56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अमेरिका यात्रा से लौटते वक्त अलास्का में अपने विमानों में ईंधन भरवाने के लिए करीब 2.2 करोड़ रुपए नकद देने पड़े। यह जानकारी अमेरिकी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने दी।

पुतिन 15 अगस्त को अलास्का पहुंचे थे। यहां उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात हुई। रेड कारपेट वेलकम मिला, लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से उनकी टीम को कैश में पेमेंट करना पड़ा।

रुबियो ने बताया कि रूसी विमान जब अलास्का में उतरे तो उन्हें ईंधन चाहिए था। लेकिन अमेरिकी बैंकिंग सिस्टम इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है, इसलिए कैश देना पड़ा।

रुबियो ने साफ किया कि रूस पर लगे सारे प्रतिबंध अब भी लागू हैं और उनके असर से रूस रोजाना जूझ रहा है। हालांकि, इसका असर यूक्रेन युद्ध रोकने पर नहीं पड़ा।

पुतिन की टीम करीब 5 घंटे अलास्का में रही। ट्रम्प और पुतिन की मुलाकात लगभग 3 घंटे चली। इसमें यूक्रेन जंग खत्म करने पर कोई ठोस सहमति नहीं बनी।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें….

सीरिया में अमेरिकी हमले में ISIS के अगले चीफ की मौत; फाइनेंसर भी मारा गिराया

अमेरिकी सेना ने सीरिया के उत्तरी इलाके में एक बड़ा ऑपरेशन किया है। इसमें आतंकी संगठन ISIS का एक सीनियर मेंबर मारा गया। अधिकारियों के मुताबिक, यह व्यक्ति संगठन का अगला सीरिया प्रमुख बनने वाला था।

हमले में ISIS का एक अहम वित्तीय अधिकारी भी मारा गया। दोनों आतंकी सीरिया और इराक में बड़े हमलों की साजिश रच रहे थे। अमेरिकी सेना ने बताया कि इस कार्रवाई में किसी भी सैनिक या नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा।

अमेरिका ने इस ऑपरेशन को पूरी तरह सफल बताया है। वॉशिंगटन ने साफ किया कि वह आतंकवाद के खिलाफ अभियान जारी रखेगा और ISIS को फिर से खड़ा होने का मौका नहीं देगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments