Friday, September 18, 2026
Homeशिक्षानीट MDS 2026 राउंड 2 काउंसलिंग शुरू, 19 सितंबर तक कर सकेंगे...

नीट MDS 2026 राउंड 2 काउंसलिंग शुरू, 19 सितंबर तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन


नीट एमडीएस 2026 राउंड 2 काउंसलिंग का इंतजार कर उम्मीदवारों के लिए अपडेट है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज यानी 15 सितंबर 2026 से राउंड 2 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एमडीएस कोर्स में एडमिशन लेने के इच्छुक योग्य उम्मीदवार एमसीसी के ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in  पर जाकर काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. राउंड टू काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 19 सितंबर 2026 है. उम्मीदवारों को तय समय के अंदर रजिस्ट्रेशन के साथ फीस का पेमेंट भी करना होगा. इसके बाद उम्मीदवार चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे.

यह है नीट एमडीएस 2026 राउंड 2 का शेड्यूल

एमसीसी के शेड्यूल के अनुसार राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट की प्रक्रिया आज यानी 15 से 19 सितंबर तक चलेगी. चॉइस फिलिंग 16 से 20 सितंबर तक की जा सकेगी. वहीं चॉइस लॉक करने की सुविधा 19 से 20 सितंबर तक रहेगी. राउंड 2 के लिए सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 21 और 22 सितंबर को होगी. इसके बाद 3 सितंबर को सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें 24 से 30 सितंबर के बीच संबंधित संस्थान में रिपोर्टिंग करनी होगी. 1 अक्टूबर को ज्वाइन करने वाले उम्मीदवारों का डेटा वेरिफिकेशन किया जाएगा.

राउंड 2 के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

  • उम्मीदवार को सबसे पहले एमसीसी की वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद एमडीएस काउंसलिंग सेक्शन में जाकर राउंड 2 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • लॉगिन के लिए मांगी गई नीट एमडीएस संबंधी जानकारी दर्ज करनी होगी.
  • अब उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरनी होगी
  • आवेदन पूरा करने के बाद निर्धारित काउंसलिंग फीस जमा करनी होगी.
  • फीस पेमेंट के बाद फॉर्म सबमिट करके कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करना होगा.
  • वहीं रजिस्ट्रेशन करते समय उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी को जांच लें.

ये भी पढ़ें-मेजर ऋषभ सिंह संब्याल को कितनी पेंशन मिलेगी? 30 की उम्र में लिया रिटायरमेंट

राउंड 2 में कितनी सीटों पर मिलेगा एडमिशन

एमसीसी की नीट एमडीएस राउंड 2 काउंसलिंग में 50 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा की सीटें शामिल है. इसके अलावा डीम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी और आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज की 100 प्रतिशत सीटें भी इस काउंसलिंग के दायरे में आती है. चॉइस भरने से पहले उम्मीदवारों को एमसीसी की ओर से जारी लेटेस्ट सीट मैट्रिक्स को देखने की भी सलाह दी गई है. इसमें उपलब्ध सीटों की जानकारी के आधार पर उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेज और एमडीएस स्पेशलाइजेशन का चयन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान के सिख छात्र को मैट्रिक में मिली 2nd रैंक, भारत का SGPC देगा ₹51 हजार

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments