Thursday, September 17, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीSamsung Galaxy A18 हुआ लॉन्च, मिलेगी 5000mAh की बैटरी, सुपर AMOLED डिस्प्ले

Samsung Galaxy A18 हुआ लॉन्च, मिलेगी 5000mAh की बैटरी, सुपर AMOLED डिस्प्ले


Highlights

  • Samsung ने Galaxy A सीरीज में एक और अफोर्डेबल फोन लॉन्च कर दिया है।
  • सैमसंग का यह फोन 5000mAh की दमदार बैटरी और AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है।
  • इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 4G नेटवर्क के साथ पेश किया है।

Samsung ने एक और बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च कर दिया है। Galaxy A सीरीज का यह फोन 4G नेटवर्क सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। इस फोन में कंपनी ने 5000mAh बैटरी, सुपर AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए हैं। हाल ही में यह फोन सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया है। फोन को मॉडल नंबर SM-A185G के नाम से लिस्ट किया गया है।

Samsung Galaxy A18 4G की कीमत

सैमसंग ने अपने इस बजट फ्रेंडली फोन को फ्रांस में लॉन्च किया है। इस फोन को एक ही स्टोरेज वेरिएंट 4GB RAM + 128GB में उतारा गया है। फोन की कीमत EUR 279 (लगभग 30,900 रुपये) है। इसे तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, ग्रे और लाइट ब्लू में खरीदा जा सकता है। सैमसंग जल्द ही इस फोन को अन्य देशों में भी लॉन्च कर सकता है।

Samsung Galaxy A18 4G के फीचर्स

यह फोन 6.7 इंच के FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपने इस फोन में इन हाउस Exynos 1610 चिपसेट यूज किया है, जो ऑक्टाकोर फीचर करता है। इसमें 4GB रैम के साथ 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाई जा सकती है।

Samsung Galaxy A18 फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, 90Hz
प्रोसेसर Exynos 1610
स्टोरेज 4GB + 128GB
कैमरा 50MP + 5MP + 2MP, 13MP
बैटरी 5000mAh, 25W
OS Android 17, OneUI 9

Samsung ने इस सस्ते फोन को लेटेस्ट Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया है। फोन में OneUI 9.0 मिलता है। कंपनी 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट इस फोन के साथ ऑफर कर रही है। यही नहीं, यह फोन Gemini AI फीचर्स से लैस है। इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। 

इस फोन में 50MP का मेन और 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का मैक्रो सेंसर मिलेगा। फोन का मेन कैमरा OIS और 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी के साथ 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। सैमसंग का यह फोन IP64 रेटेड है और इसके साथ Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, NFC और USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें – iPhone 17 के बाद क्या Samsung Galaxy S26 Ultra की भी बढ़ेगी कीमत? रिपोर्ट में नया दावा





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments