Tuesday, September 15, 2026
Homeखेलभारत-अफगानिस्तान दूसरा टी-20 आज:चोटिल वरुण की जगह रवि बिश्नोई को मिल सकता...

भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी-20 आज:चोटिल वरुण की जगह रवि बिश्नोई को मिल सकता है मौका; सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे




भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरु होगा। तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। भारत ने पहला मैच 7 विकेट से जीता था। इस मैच में भारतीय टीम के प्लेइंग-11 में एक बदलाव तय है। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को मौका मिल सकता है। सबसे बड़ा सवाल- सूर्यवंशी आज खेलेंगे या नहीं? भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती वैभव सूर्यवंशी के प्लेइंग-11 में सिलेक्शन को लेकर है। सूर्यवंशी ने मैच से पहले सूर्यवंशी ने नेट सेशन में काफी पसीना बहाया है। पहले मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग करते उतरे थे। अभिषेक ने 32 गेंद पर 82 रन की पारी खेली, जबकि सैमसन सिर्फ 10 रन बना सके। हालांकि इसके बावजूद टीम इंडिया इसी ओपनिंग कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतर सकती है। अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ पहली जीत का इंतजार भारत इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक अफगानिस्तान से एक भी मैच नहीं हारा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 10 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा है। ईशान किशन ने इस साल टी-20 में 854 रन बनाए ईशान किशन साल 2026 में भारत के सबसे सफल टी-20 बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 24 मैचों में 173.57 की स्ट्राइक रेट से 854 रन बनाए हैं। इस दौरान 103 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने इस साल 20 मुकाबलों में 28 विकेट हासिल किए हैं। वे टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। 51 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। राशिद 200 टी-20 विकेट लेने से 7 विकेट दूर राशिद खान टी-20 इंटरनेशनल में 200 विकेट लेने से 7 विकेट दूर हैं। उनके नाम 193 विकेट हैं। वे ऐसा करना वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बनेंगे। उनका साथ अजमतुल्लाह उमरजई देंगे, जो इस साल 7 मैचों में 12 विकेट चटका चुके हैं। अफगानिस्तान को उनके कप्तान इब्राहिम जादरान से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वे इस साल 8 मैचों में 318 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर हैं। पिच रिपोर्ट और वेदर अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाती है। छोटी बाउंड्री के कारण ज्यादा चौके-छक्के लगने की उम्मीद है। मैच बढ़ने के साथ स्पिनरों को भी थोड़ी मदद मिल सकती है। दिल्ली में शाम के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मैच में बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितिश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह। अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), गुलबदीन नायब, सेदीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी/नवीन-उल-हक।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments