Monday, September 14, 2026
Homeअंतर्राष्ट्रीय समाचारईरान में अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया:बचने के लिए...

ईरान में अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया:बचने के लिए 2 दिन पहाड़ में छिपा रहा; अप्रैल में गिरा था F-15 विमान




ईरान में गिराए गए अमेरिकी विमान F-15 के पायलट ने बताया कि उसने करीब 50 घंटे तक पहाड़ में छिपकर अपनी जान बचाई। अमेरिकी चैनल CBS को दिए इंटरव्यू में पायलट के रेस्क्यू का वीडियो दिखाया गया। इसी इंटरव्यू में पायलट ने बताया कि ईरानी लोगों से बचने के लिए वो 7 हजार फीट ऊंचे पहाड़ पर पहुंच गया था। अमेरिकी F-15 विमान ईरानी मिसाइल की चपेट में आकर गिर गया था। विमान में दो पायलट सवार थे। एक पायलट को कुछ घंटों में ही रेस्क्यू कर लिया गया था लेकिन दूसरे के रेस्क्यू में समय लग गया। सुरक्षा कारणों से पायलट की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। इंटरव्यू में उसे ‘ब्रावो’ कहा गया है। वह F-15 फाइटर जेट DUDE 44 में वेपन सिस्टम्स ऑफिसर था। सीधे जमीन पर गिरा था पायलट ब्रावो पायलट ब्रावो ने बताया कि वह सीधे जमीन पर गिरा था। जमीन पर गिरने से उसकी रीढ़, एक हाथ और कंधा टूट गया था। टखने में मोच आई थी और सिर-चेहरे पर भी चोट लगी थी। ब्रावो ने कहा कि इतनी चोटों के बाद भी उसका बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं था। ब्रावो क्रैश वाली जगह से करीब 8 किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाके में गिरा था। बचने के लिए वह करीब 7 हजार फीट की ऊंचाई वाली एक पहाड़ी तक पहुंच गया। उसे लगा कि वहां छिपना ज्यादा सुरक्षित रहेगा। उसके पास एक पिस्तौल, कम्युनिकेशन डिवाइस और ट्रैकिंग बीकन था। रेस्क्यू में सैकड़ों अमेरिकी जवान शामिल

ब्रावो को खोजने और निकालने के अभियान में अमेरिकी सेना और खुफिया एजेंसियों के सैकड़ों लोग शामिल थे। इनमें आर्मी डेल्टा फोर्स और नेवी सील टीम-6 जैसे विशेष बल भी शामिल थे।

अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने रेस्क्यू से पहले ईरान को गुमराह करने के लिए एक सीक्रेट ऑपरेशन भी चलाया था। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने पायलट को पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा की थी।

‘ब्रावो’ ने बताया कि छिपने के लिए सुरक्षित जगह मिलने के बाद उसने कम्युनिकेशन डिवाइस से संपर्क करने की कोशिश की। उसने अपना पहला मैसेज “God is good” भेजा था। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments