Monday, September 14, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीApple, Samsung के बाद Motorola भी ला रहा वाइड फोल्डेबल फोन, कंपनी...

Apple, Samsung के बाद Motorola भी ला रहा वाइड फोल्डेबल फोन, कंपनी ने किया कंफर्म


Highlights

  • Motorola जल्द वाइड फोल्डेबल फोन लॉन्च करने वाला है।
  • कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से यह कंफर्म किया है।
  • यह फोन iPhone Duo और Galaxy Z Fold 8 जैसे डिजाइन में आ सकता है।

Motorola ने इस साल मई में अपना पहला बुक स्टाइल फोल्डेबल फोन Razo Fold भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। अब कंपनी iPhone Duo, Samsung Galaxy Z Fold 8 और Xiaomi 18 Fold की तरह वाइड फोल्डेबल फोन की तैयारी में है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर यह कंफर्म कर दिया है। मोटोरोला का चौड़े डिस्प्ले वाला फोल्डेबल फोन कब लॉन्च होगा इसके बारे में फिलहाल कंपनी ने खुलासा नहीं किया है।

Motorola ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से अपकमिंग वाइड फोल्डेबल फोन को टीज किया है। कंपनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कंपनी ने अब तक लॉन्च हुए अपने सभी Razr फोल्डेबल फोन को दिखाया है। साथ ही, यह भी कंफर्म किया है कि इस फैमिली में जल्द ही नया सदस्य जुड़ने वाला है। मोटोरोला का यह टीजर वीडियो एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन के लॉन्च के कुछ देर बाद रिलीज हुआ है। कई यूजर्स इसे एप्पल को ट्रोल करने के लिए जारी वीडियो बताया है।

मोटोरोला ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा है,’कछ लोग अभी इसके बारे में जान रहे हैं। हम इसे और भी बेहतर बना रहे हैं। बस हमारे अगले कदम का इंतजार करें।’ इस कैप्शन से यह पता चल रहा है कि कंपनी ऐसे ही फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है, जिसे आने वाले कुछ सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है।

Motorola Razr Fold के फीचर्स

मोटोरोला का पहला बुक स्टाइल वाला फोल्डेबल फोन 8.1 इंच के pOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 6.6 इंच का बड़ा कवर डिस्प्ले भी दिया गया है। फोन के मेन डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 16GB रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP के कैमरे मेन और कवर स्क्रीन पर मिलेंगे। यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी, 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन की कीमत 1,49,999 रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें – Redmi 17 5G की सेल शुरू, सस्ता मिल रहा 7900mAh बैटरी वाला फोन, जानें ऑफर





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments