Sunday, September 13, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीBSNL लाया 40 रुपये से कम का सस्ता रिचार्ज, दिनभर चलाएं इंटरनेट

BSNL लाया 40 रुपये से कम का सस्ता रिचार्ज, दिनभर चलाएं इंटरनेट


BSNL अपने यूजर्स के लिए लगातार सस्ते प्लान लॉन्च कर रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने हाल ही में एक 40 रुपये से कम कीमत वाला प्लान पेश किया है, जिसमें आप जी भर के इंटरनेट चला सकेंगे। यही नहीं, कंपनी अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को भी लगातार अपग्रेड कर रही है। इस साल कंपनी 1 लाख और नए 4G/5G टावर लगाने की तैयारी में है।

डेटा ओनली प्लान

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस नए रिचार्ज प्लान की घोषणा की है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 39 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर्स को 20GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 1 दिन की है। कंपनी ने इसे एक डेटा ओनली प्लान के तौर पर उतारा है। यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए जो कम खर्च में एक दिन के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना चाहते हैं। 

BSNL ने इसके अलावा 1 रुपये वाले फ्रीडम ऑफर की भी घोषणा की है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह प्लान नए यूजर्स के लिए है। कंपनी इस प्लान में यूजर्स को फ्री में सिम कार्ड ऑफर करती है। साथ ही, यूजर्स को 24 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे 24 दिन के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यही नहीं, यूजर्स को इस प्लान में डेली 1GB डेटा यानी कुल 24GB डेटा का लाभ मिलेगा। BSNL का यह ऑफर 12 सितंबर को खत्म हो रहा है।

फ्रीडम ऑफर

BSNL इसके अलावा अपने 365 दिन वाले एनुअल रिचार्ज प्लान में 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी भी ऑफर कर रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी का यह ऑफर भी 12 सितंबर को खत्म होगा। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को पूरे साल भर अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। फ्रीडम ऑफर के तहत यूजर्स को इस रिचार्ज प्लान में अब 412 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है।

यह भी पढ़ें – Apple, Samsung के बाद Motorola भी ला रहा वाइड फोल्डेबल फोन, कंपनी ने किया कंफर्म





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments