Saturday, September 12, 2026
Homeव्यापार20 करोड़ का तोहफा! कर्मचारियों को फ्री में मिलेंगे 3.43 लाख शेयर

20 करोड़ का तोहफा! कर्मचारियों को फ्री में मिलेंगे 3.43 लाख शेयर


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सिम्फनी के शेयर 13% उछले; संस्थापक कर्मचारियों को शेयर देंगे.
  • संस्थापक अचल बाकेरी 0.5% शेयर कर्मचारियों को उपहार देंगे.
  • कर्मचारियों को मुफ्त शेयर; कंपनी AC, प्यूरीफायर बाजार में लाएगी.

कूलर बनाने वाली मल्टीबैगर कंपनी सिम्फनी लिमिटेड (Symphony Limited) के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. मंगलवार को कारोबार के दौरान BSE में इसके शेयर 13% से ज्यादा उछलकर 652.25% के लेवल पर पहुंच गए. कंपनी के शेयरों में आज आई इस तेजी के पीछे एक बड़ा फैसला है. 

दरअसल, सिम्फनी लिमिटेड के फाउंडर प्रमोटर अचल अनिल बाकेरी अपने वर्कर्स को लगभग 3,43,000 इक्विटी शेयर गिफ्ट कर रहे हैं. ये शेयर कंपनी की कुल पूंजी का 0.5% हैं और इनकी कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये है. यह तोहफा एक बार में नहीं, बल्कि अगले 4 साल के दौरान धीरे-धीरे कर्मचारियों को दिया जाएगा, जो उनका कर्मचारियों, पूर्व कर्मचारियों और उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक अनोखा तरीका है. इसका मकसद कंपनी के सफर में उनके योगदान को पहचानना और साझा मालिकाना हक की भावना को बढ़ावा देना है.

फ्री में मिलेंगे सारे शेयर

कंपनी के इस पहल की सबसे अच्छी बात यह है कि कर्मचारियों को इन शेयरों के बदले एक भी पैस अपनी जेब से नहीं देना होगा. इसे एक गिफ्ट के तौर पर ट्रांसफर किया जाएगा. इसका कंपनी के कैश फ्लो पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि 3,43,000 शेयरों की कीमत लगभग 20 करोड़ के आसपास बैठती हो, लेकिन जैसे-जैसे कंपनी का बिजनेस बढ़ेगा, शेयरों की कीमत ऊपर जाएगी जैसे कि आज महज इसका ऐलान भर से शेयर 13% तक उछल गए.

अब AC भी बनाएगी कंपनी

कंपनी ने इस बीच अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने का भी फैसला लिया है. कंपनी आगे आने वाले समय में एयर कंडीशनर, एयर फ्यूरिफायर्स, BLDC सीलिंग फैन बाजार में उतारने का प्लान बना रही है. सिम्फनी का देश भर में डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स का एक बहुत बड़ा नेटवर्क है. ऐसे में बाजार में लॉन्च होने वाले नए प्रोडक्ट्स का अपना एक मजबूत कन्ज्यूमर बेस होगा. कंपनी को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी. इससे आने वाले समय में कंपनी के रेवेन्यू में सुधार आएगा और प्रॉफिट मार्जिन में बड़ी ग्रोथ देखी जा सकेगी, जिसका फायदा इसके लॉन्ग टर्म निवेशकों को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें:

एलन मस्क की बड़ी जीत! स्टारलिंक के भारत आने का रास्ता साफ



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments