Saturday, September 12, 2026
Homeव्यापारVegetarian थाली एक साल में हो गई भयंकर महंगी, तेल-प्याज की कीमतों...

Vegetarian थाली एक साल में हो गई भयंकर महंगी, तेल-प्याज की कीमतों ने बढ़ाई कॉस्ट


पिछले एक साल में महंगाई कितनी बढ़ गई है, इसका अंदाजा हम अपने घर में बनने वाले खाने से भी लगा सकते हैं. हर रोज हमारे सामने परोसी जाने वाली वेज थाली की कीमत इतनी बढ़ गई है जिसने किचन का बजट ही बिगाड़ दिया है. थाली की कीमत बढ़ी है खाने- पीने के सामानों के महंगा होने की वजह से. जैसे टमाटर, प्याज, आलू, तेल, गैस सिलेंडर के दाम जबसे बढ़े हैं, इसका असर किचर में साफ नजर आ रहा है.

अगस्त में बढ़ी वेज थाली की कीमत
दरअसल हाल ही में Crisil इंटेलिजेंस की एक रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2026 में वेजिटेरियन थाली की कीमत 29.5 रुपये थी. जबकि जुलाई में इसकी कीमत 29.1 रुपये थी. इतना ही नहीं बल्कि एक साल पहले तक भी इसकी कीमत 29.1 रुपये ही थी. 

अप्रैल 2025 से उपलब्ध डाटा में ये सबसे ज्यादा कीमत थी. अगस्त में वेजिटेरियन थाली की कीमत सालाना और हर महीने के हिसाब से भी देखें तो, दोनों आधार पर 1 प्रतिशत बढ़ी है.

ये भी पढ़ें: 20 करोड़ का तोहफा! कर्मचारियों को फ्री में मिलेंगे 3.43 लाख शेयर

क्यों महंगी हुई वेज थाली?
महंगाई के बढ़ने का सबसे ड़ा कारण है प्याज की कीमतों में इजाफा, पिछले एक साल में प्याजी की कीमतों में करीब 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. अगस्त में प्याज की कीमतें 28 रुपये प्रति किलो के हिसाब से थी, तो वहीं अब कीमतें लगभग 40 रुपये प्रति किलो है. क्रिसिल की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि बढ़ोतरी की वजह सप्लाई में कमी रही है. क्योंकि महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई थी, जिसकी वजह से फसल और स्टॉक दोनों को ही नुकसान हुआ था. 

इसके अलावा खाने वाले तेल और कुकिंग गैस ने भी काफी प्रेशर बढ़ाया है. सब्जियों की कीमत, तेल और गैस की कीमतों में पिछले एक साल में 11 से 10 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है. इतना ही नहीं ईरान- यूएस में हुए युद्ध की वजह से भी सप्लाई काफी प्रभावित हुई, इसका असर भी काफी ज्यादा महंगाई पर पड़ा है.

हालांकि कुछ सब्जियों की कीमतों में कमी भी देखी गई है, जिसकी वजह से थाली की कीमत में उतना ज्यादा इजाफा नहीं हुआ. जैसे आलू कीमतें एक साल पहले के मुकाबले 12 प्रतिशत कम हुई हैं. तो वहीं टमाटर की कीमतें भी 28 प्रतिशत कम हुई हैं.

ये भी पढ़ें: एलन मस्क की बड़ी जीत! स्टारलिंक के भारत आने का रास्ता साफ



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments