Saturday, September 5, 2026
HomeBreaking Newsहार्दिक पांड्या ने BSF जवानों के साथ किया पोज, वायरल तस्वीरों से...

हार्दिक पांड्या ने BSF जवानों के साथ किया पोज, वायरल तस्वीरों से लूटी महफिल 


भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की सोशल मीडिया पर BSF (Border Security Force) जवानों के साथ कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. हार्दिक इन दिनों बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिकवरी के प्रोसेस से गुजर रहे हैं. सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए उन्हें नहीं चुना गया, क्योंकि वह पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं. 

हाल ही में हार्दिक दिलीप ट्रॉफी का मुकाबला देखते हुए नजर आए थे, जब उन्होंने अपने न्यू लुक से महफिल लूटी थी. वह सिर पर बाल और चेहरे पर बगैर दाढ़ी के नजर आए थे. उन्होंने सिर्फ मूंछ रखी हुई थी. इसी लुक में भारतीय ऑलराउंडर ने जवानों के साथ भी पोज दिया. पोज करते हुए हार्दिक के चेहरे पर प्यारी सी स्माइल नजर आ रही है. इसके साथ जवान भी काफी खुश नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: कोई कैसे बन सकता है टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर? यहां जानें

लंबे वक्त से क्रिकेट से दूर 

इंजरी के चलते हार्दिक लंबे वक्त से क्रिकेट से दूर हैं. उन्हें आईपीएल 2026 के दौरान मई में इंजरी हुई थी. इसके बाद से वह क्रिकेट फील्ड पर वापसी नहीं कर सके हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी टीम इंडिया में वापसी कब होती है. हार्दिक के नहीं होने से टीम इंडिया का पूरा बैलेंस खराब हो जाता है. वह गेंद और बल्ले से बराबर योगदान देते हैं, जिससे एक एक्स्ट्रा गेंदबाज या एक एक्स्ट्रा बल्लेबाज खिलाने की झंझट खत्म हो जाती है. 

हार्दिक पांड्या का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

हार्दिक पहले तीनों फॉर्मट खेला करते थे. फिलहाल वह टीम इंडिया के लिए सिर्फ व्हाइट बॉल क्रिकेट खेल रहे हैं. अब तक उन्होंने 11 टेस्ट, 94 वनडे और 138 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं. टेस्ट में उन्होंने 532 रन बनाए और 17 विकेट लिए. वनडे में हार्दिक ने 32.82 की औसत से 1904 रन स्कोर किए, जिसमें 11 अर्धशतक शामिल रहे और गेंदबाजी करते हुए 91 विकेट अपने नाम किए. बाकी टी20 इटंरनेशनल की 109 पारियों में हार्दिक के बल्ले से 2288 रन निकले, जिसमें 9 फिफ्टी शामिल रहीं. फॉर्मेट में गेंदबाजी करते हुए भारतीय ऑलराउंडर ने 114 विकेट अपने खाते में डाले. 

 

यह भी पढ़ें: बल्लेबाज वही, आउट होने का तरीका भी सेम, क्रिकेट में ऐसा चमत्कार पहले नहीं देखा होगा





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments