Saturday, September 5, 2026
Homeअर्थव्यवस्थायमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों का नहीं लगेगा...

यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों का नहीं लगेगा Toll, बस 3 डॉक्यूमेंट्स दिखाकर करा लें रजिस्ट्रेशन


यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले जेवर क्षेत्र के स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जेवर टोल प्लाजा पर पात्र स्थानीय निवासियों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद स्थानीय नागरिकों को यह सुविधा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका फायदा मिलने के बाद पात्र लोग जेवर से ग्रेटर नोएडा और आगरा के बीच आने-जाने में टोल खर्च से राहत पा सकेंगे।

14 साल से टोल छूट की मांग कर रहे थे स्थानीय लोग

165 किलोमीटर लंबा यमुना एक्सप्रेसवे ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ता है। जेवर क्षेत्र के किसान, सामाजिक प्रतिनिधि और स्थानीय संगठन पिछले करीब 14 वर्षों से टोल टैक्स में छूट की मांग उठा रहे थे। इस मुद्दे को लेकर कई बार अधिकारियों के सामने भी बात रखी गई। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के मुताबिक, यीडा और एक्सप्रेसवे का संचालन करने वाली कंपनी के अधिकारियों के साथ कई दौर की बातचीत के बाद स्थानीय लोगों को राहत देने का फैसला लिया गया है।

इन 3 डॉक्यूमेंट्स से कराएं वाहन का रजिस्ट्रेशन

टोल छूट का लाभ लेने के लिए पात्र स्थानीय नागरिकों को अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए 17 सितंबर तक जेवर टोल प्लाजा के मैनेजर ऑफिस में आवेदन किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के समय इन तीन दस्तावेजों की कॉपी जमा करनी होगी:

  • स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • वाहन की आरसी (RC)

वेरिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित व्यवस्था के तहत स्थानीय नागरिकों को टोल मुक्त आवागमन की सुविधा मिलेगी।

गाड़ियों के हिसाब से अलग-अलग है टोल

यमुना एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग कैटेगरी के वाहनों के लिए टोल की दरें तय हैं। जेवर टोल प्लाजा पर दोपहिया, तिपहिया और ट्रैक्टर के लिए 60 रुपये, जबकि कार के लिए 120 रुपये टोल लगता है। हल्के कमर्शियल वाहनों से 185 रुपये और बस-ट्रक से 380 रुपये लिए जाते हैं। वहीं, मल्टी-एक्सल वाहनों का टोल 580 रुपये, जबकि ओवरसाइज्ड वाहनों के लिए 745 रुपये है। ऐसे में नियमित रूप से एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने वाले पात्र स्थानीय लोगों को टोल छूट से अच्छी खासी बचत हो सकती है।

यह भी पढ़ें- देशभर के 121 टोल प्लाजा पर शुरू हुई डिजिटल FASTag लोकल पास सुविधा, जानें किसे मिलेगा फायदा





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments