Saturday, August 29, 2026
HomeखेलJoan Hicks Oldest Cricketer to Take 5 Wickets

Joan Hicks Oldest Cricketer to Take 5 Wickets


26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आइल ऑफ मैन की क्रिकेटर जोआन हिक्स ने 94 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे पुरुष या महिला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में 5 विकेट लेनेवाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने 51 साल 171 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की।

40 की उम्र में टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली हिक्स ने ऑस्ट्रेलिया के बर्ट आयरनमॉन्गर का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 1932 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 49 साल 314 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था।

हिक्स ने रोमानिया में खेले गए महिला कॉन्टिनेंटल कप में ग्रीस के खिलाफ 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट लिए। उनके प्रदर्शन की मदद से आइल ऑफ मैन ने गुरुवार को ग्रीस को 9 विकेट से हराया।

मैच के दौरान जोआन हिक्स।

मैच के दौरान जोआन हिक्स।

हिक्स ने ग्रीस की पारी समेटी

आइल ऑफ मैन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। हिक्स की शानदार बॉलिंग की बदौलत ग्रीस की टीम 15 ओवर में सिर्फ 52 रन पर ऑलआउट हो गई। आर्गिरोपोलू ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 17 रन बनाए। जॉर्जिना फोर्ड ने भी 2 विकेट चटकाए।

आइल ऑफ मैन ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 56 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया। लिबी मूर ने नाबाद 24 रन बनाए। हिक्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

49 साल की उम्र में भी 5 विकेट लिए थे

हिक्स ने इससे पहले भी 5 विकेट लिए हैं। उन्होंने अगस्त 2024 में माल्टा के खिलाफ 49 साल और 162 दिन की उम्र में 10 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

इसके 6 दिन बाद उन्होंने ग्रीस के खिलाफ 49 साल और 168 दिन की उम्र में 22 रन देकर 5 विकेट लिए। तब वे इंटरनेशनल महिला क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाली सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बनी थीं।

———————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

कप्तानी जाने पर पहली बार सूर्यकुमार बोले:डेढ़ महीने सोचता रहा ऐसा कैसे हुआ; लगा था ओलिंपिक और अगले टी-20 वर्ल्डकप में कप्तान रहूंगा

भारत के पूर्व टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली बार कप्तानी छिनने पर बात की। उन्होंने कहा, ‘मैं करीब डेढ़ महीने तक घर बैठकर सोचता रहा कि ऐसा कैसे हो सकता है।’ पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments