Saturday, August 29, 2026
HomeBreaking Newsकार्तिक ने 'गोली' की रफ्तार से फेंकी गेंद, 153.6 की स्पीड; भारतीय...

कार्तिक ने ‘गोली’ की रफ्तार से फेंकी गेंद, 153.6 की स्पीड; भारतीय खिलाड़ी ढेर


इन दिनों खेले जा रहे 2026 यूपी टी20 लीग में तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है. मेरठ मावेरिक्स का हिस्सा कार्तिक मानिए गोली की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं. उन्होंने बीते रविवार (23 अगस्त) गोरखपुर लॉयंस के खिलाफ के खिलाफ मुकाबले में 153.6 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंद फेंकी. इस गेंद पर उन्होंने भारतीय खिलाड़ी का विकेट भी लिया. 

भारतीय तेज गेदंबाज प्रिंस यादव तेज रफ्तार गेंद पर कार्तिक का शिकार हुए. इस गेंद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि गेंद की रफ्तार इतनी तेज थी कि बल्ला पहुंचने से पहले ही गेंद आ जाती है. प्रिंस शॉट खेलने में काफी लेट हो जाते हैं. गेंद उनके बल्ले से लगकर हवा में जाती है और 30 गज के घेरे के करीब कप्तान रिंकू सिंह उसे कैच कर लेते हैं. 

इससे पहले भी कार्तिक टूर्नामेंट में अपनी तेज-तर्रार गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान कर चुके हैं. 21 अगस्त को नोएडा किंग्स के खिलाफ मैच में कार्तिक ने 149 KMPH की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. इस गेंद पर उन्होंने शौर्य सिंह को बोल्ड किया था. 

यह भी पढ़ें: रिस्की सिंगल, अनोखा सेलिब्रेशन; ध्रुव जुरेल ने नंबर-7 पर जड़ा शतक

गोरखपुर लायंस के खिलाफ आसानी से जीती मेरठ मावेरिक्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बारिश के चलते मुकाबला 8-8 ओवर का खेला गया. पहले बैटिंग के लिए उतरी गोरखपुर लायंस ने 8 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 91 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए ओपनिंग पर आए अभय प्रताप सिंह ने 33 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इसके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका. इस दौरान मेरठ के लिए जीशान अंसारी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. 

चेज के लिए उतरी मेरठ मावेरिक्स ने आसानी से जीत अपने नाम कर ली. टीम के लिए ओपनिंग पर उतरे स्वास्तिक चिकारा ने 24 गेंदों में नाबाद 44 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. इसके अलावा कप्तान रिंकू सिंह ने 7 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए. उन्होंने अपनी छोटी सी पारी में 2 चौके और 3 छक्के जड़े. बाकी अक्षय दुबे 13 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए. टीम ने 10 विकेट से जीत अपने खाते में डाली. 

 

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान ने भारत से टी20 सीरीज के लिए किया टीम का एलान, स्टार खिलाड़ी की वापसी





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments