Friday, August 28, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीFacebook, Instagram चलाने की सेट होगी लिमिट, रात में नहीं कर पाएंगे...

Facebook, Instagram चलाने की सेट होगी लिमिट, रात में नहीं कर पाएंगे यूज? Meta की तैयारी


Highlights

  • Meta अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए जल्द बड़ा फैसला ले सकता है।
  • कंपनी फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स चलाने की लिमिट को सेट कर सकती है।
  • मेटा का यह फैसला टीनएजर्स यानी बच्चों के अकाउंट्स के लिए लिया जा सकता है।

Meta जल्द अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स Facebook और Instagram में बड़ा बदलाव कर सकता है। इस बदलाव के बाद इन ऐप्स को रात में यूज नहीं किया जा सकेगा और दिन में भी केवल 2 घंटे चलाने की लिमिट सेट की जा सकती है। यह फैसला केवल टीनएजर्स अकाउंट के लिए लिया जा सकता है।

सोशल मीडिया यूज करने की लिमिट होगी सेट

मार्क जुकरबर्ग की कंपनी ने कैलिफोर्निया के कोर्ट में एक सहमति पत्र दाखिल किया है, जिसमें शर्त है कि लगाए गए 14 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 1.15 लाख करोड़ रुपये) जुर्माने के साथ-साथ कोर्ट द्वारा सुझाए गए कुछ नियमों को भी मानना होगा। कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रोब बोनटा के ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ये नियम केवल 18 साल से कम आयु वाले यूजर्स के लिए लागू होंगे। हालांकि, यह साफ नहीं है कि मेटा इन नियमों को कब से लागू करने वाला है।

क्या है पूरा मामला?

कैलिफोर्निया की अदालत में मेटा पर पिछले दो सप्ताह से लगाए गए 28 केस की सुनवाई हो रही थी, जिसमें मेटा पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। खास तौर पर फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स की वजह से बच्चों पर पर रहे नकारात्मक प्रभाव का भी मामला इसमें शामिल था। मेटा पर लगे आरोप में दावा किया गया था कि कंपनी जानबूझकर बच्चों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लत लगा रही है। मेटा के ऐप्स में ऐसे कई फीचर्स हैं, जिनकी वजह से यह हो रहा है।

मेटा पर ओकलैंड स्थित कोर्ट में चल रहे मुकदमे क बाद यह समझौता किया गया है कि कंपनी 14 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 1.15 लाख करोड़ रुपये) का भुगतान करेगी। साथ ही, कुछ नियमों को भी मानना होगा। इसके बाद मेटा पर चल रहा केस खत्म होगा और अन्य दूसरे केस में भी कंपनी को राहत मिलेगी।

भारत सरकार की सख्ती

पिछले दिनों भारत सरकार ने भी सख्ती दिखाते हुए मेटा को बच्चों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने की बात कही है। कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खास तौर पर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर चाइल्ड अब्यूज को लेकर सरकार ने सख्ती दिखाई है। साथ ही, CSAM मामले में मेटा को साफ संदेश दिया है। इसके बाद मेटा भी हरकत में आया और प्लेटफॉर्म पर गैरकानूनी कंटेंट को फिल्टर करने और हटाने में सावधानी बरत रहा है।

यह भी पढ़ें – क्या 9 सितंबर को लॉन्च नहीं होगा iPhone 18? Apple के ये तीन फोन हो सकते हैं पेश





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments